{"_id":"5a1791be4f1c1b193e8b470e","slug":"blast-in-cracker-firing-machine-in-firozabad-during-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ़िरोज़ाबाद: शादी में आतिशबाजी करने वाली तोप में धमाका, चलाने वाले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ़िरोज़ाबाद: शादी में आतिशबाजी करने वाली तोप में धमाका, चलाने वाले की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 24 Nov 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला माधौगंज स्थित कई गेस्ट हाउसों में शादी समारोह थे। बारातों में आतिशबाजी चलाई जा रही थी। किसी एक बारात में आतिशबाजी चलाते समय छोटी तोप फट गई जिससे आतिशबाजी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बैंडबाजे बारात छोड़ कर भाग गये। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
माधौगंज स्थित बटेश्वर रोड पर कुछ ही दूरी पर चार गैस्ट हाउस हैं। सभी में गुरुवार को शादी समारोह आयोजित किए जा रहे थे। बताया जाता है कि बारात चढ़त के समय आतिशबाज आतिशबाजी चलाते हुए चल रहा था। एक गैस्ट हाउस के सामने खाली जमीन पर आतिशबाज मानवेंद्र पाल (25) पुत्र ओम प्रकाश निवासी गिधौरा थाना मटसेना चला रहा था, तभी आतिशबाजी चलाने वाली छोटी तोप फट गई और उसमें से निकली लोहे की चिपट उसकी गर्दन में समा गई।
जिसके बाद युवक ने तड़फ.तड़फ कर दम तोड़ दिया। शव के पास फटी हुई तोप और माचिस पड़ी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। बैंडबाजे बारात को छोड़ कर भाग गये। किसी ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना भी मुनासिब नहीं समझा। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ ऊदल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव के पास ही पड़ी फटी छोटी तोप, माचिस और उसके जेब में रखा पर्स, मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में कर लिया। युवक के पर्स में रखे पेनकार्ड और आधार कार्ड से उसकी शिनख्त की। पुलिस ने युवक के घर थाना मटसेना के द्वारा सूचना कराई है। युवक के परिवारीजनों के आने के बाद ही पूरी जानकारी ज्ञात हो सकेगी। फिलहाल पुलिस गैस्ट हाउस और किसकी बारात में आतिशबाजी चलाने आया थाए की जनकारी में जुटी हुई है।