फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blankets worth 15 lakhs distributed to earn virtue

Agra News: पुण्य कमाने के लिए बांटे गए 15 लाख के कंबल

Tue, 16 Jan 2024 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Blankets worth 15 lakhs distributed to earn virtue
कासगंज। मकर संक्रांति पर्व पर दानपुण्य की पुरानी परंपरा है। चूंकि कड़ाके की सर्दी के बीच मनाए जाने वाले इस पर्व पर सामर्थ्यवान लोग और संस्थाएं जरूरतमंदों को कंबल वितरित करती हैं। इस बार मकर संक्रांति पर कंबल दान करने के लिए लोगों के बीच उत्साह रहा और कंबल की अच्छी बिक्री बाजार में हुई। कारोबारियों के मुताबिक 15 लाख रुपये के कंबलों का वितरण शहर में जरूरतमंदों के बीच किया गया। इस बार कंबलों की अच्छी बिक्री के पीछे श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को बताया जा रहा है।बाजार में 100 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के कंबल ज्यादा बांटे गए। मंकर संक्रांति पर्व पर कई जगह ऐसे कार्यक्रम आयोजित हुए जहां कंबलों का वितरण हुआ। शहर के बाजारों में दुकानों पर दो दिन पहले से ही कंबलों की अच्छी खासी बिक्री शुरू हो गई थी। थोक कारोबारियों यहां से अधिक संख्या में कंबलों की मांग होने के कारण लोगों ने खरीदारी की। कंबल के अलावा गर्म शॉल एवं गर्म चादरों की बिक्री भी की गई। जिन्हें लोगों ने जरूरतमंदों के बीच वितरित किया। समाजसेवी सुभाष चंद्र गर्ग, निशीथ गर्ग बताते हैं कि वर्षों से उनका परिवार कंबल, रजाई आदि का वितरण करता है। जिससे सर्दी में जरूरतमंदों को राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed