{"_id":"68c322d8f7b0c5e55608812f","slug":"blackmailing-young-men-through-online-dating-apps-2025-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती, धोखा और ब्लैकमेलिंग: लड़कियों से मुलाकात...फिर होटल के रूम में होता है ऐसा कांड; बर्बाद हुए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती, धोखा और ब्लैकमेलिंग: लड़कियों से मुलाकात...फिर होटल के रूम में होता है ऐसा कांड; बर्बाद हुए युवक
Fri, 12 Sep 2025 01:00 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:00 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा में युवकों को ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए शिकार बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस आरोपी से गिरोह के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
man demo
- फोटो : AI Generated
विस्तार
ऑनलाइन डेटिंग एप और फेसबुक पर दोस्ती कर युवकों को फंसाने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का एक सदस्य बृहस्पतिवार को दीवानी परिसर से पकड़ा गया। आरोपी दीवानी में पीड़ित को मानहानि के नोटिस का जवाब देने की जानकारी पर धमकाने पहुंचा था। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ने अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी शकील ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही गिरोह में शामिल हुआ था। उसका काम लोगों को वीडियो दिखाकर रुपये लाने का था। गिरोह में कई लोग काम करते हैं। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी मिली हुई है। गिरोह के सदस्य पहले युवकों से ऑनलाइन डेटिंग एप और फेसबुक पर दाेस्ती करते हैं। कुछ दिनों में उनके बारे में पूरी जानकारी ले लेते हें। भरोसा जीतने के बाद बुलाकर उन्हें युवतियों से दोस्ती का लालच देते हैं।

इसके बाद गिरोह की ही युवती से बात कराकर होटल बुलाकर कमरे में भेजा जाता है। अंदर पहले से ही कैमरे लगे होते थे। आपत्तिजनक वीडियो बनते ही गिरोह के अन्य सदस्य युवक से मारपीट और ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं। रुपये न देने पर आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी जाती है। बाद में आधार कार्ड का फोटो लेने के बाद छोड़ देते हैं। रुपये न देने पर मानहानि का एक फर्जी नोटिस भी पीड़ित के घर पर भेजा जाता है।
विज्ञापन
ऐसा ही आवास विकास सेक्टर-7 निवासी युवक के साथ हुआ। उससे भी फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की। 7 सितंबर को शादी के लिए युवती दिखाने के बहाने से आईएसबीटी स्थित एक होटल में बुला लिया। उसे नशे की हालत में कर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।
ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने लगे। उन्होंने 2 लाख रुपये दे भी दिए थे। बाद में आरोपी 5 लाख और मांगने लगे। न देने पर फर्जी नोटिस भेज दिया था। जब वह नोटिस का जवाब देने दीवानी में अधिवक्ता के पास आया तो उसे फोन पर धमकाया। बाद में आरोपी दीवानी भी पहुंच गया, यहां पीड़ित ने उसे पहचानकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरोह के अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें-UP: आतिशबाजी के गोदाम में विस्फोट...उड़ गई दो दुकानों की छत, आसपास के हिल गए मकान; मंजर देख दहशत में आए लोग
ये भी पढ़ें-UP: आतिशबाजी के गोदाम में विस्फोट...उड़ गई दो दुकानों की छत, आसपास के हिल गए मकान; मंजर देख दहशत में आए लोग