{"_id":"69eba15add853ee5a10b2301","slug":"blackmailed-a-woman-by-taking-objectionable-photos-of-her-thrashed-her-family-when-they-protested-fir-lodged-against-father-and-son-agra-news-c-421-1-sagr1008-6533-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिला के आपत्तिजनक फोटो खींचकर किया ब्लैकमेल, विरोध पर परिवार को पीटा, महिला के अश्लील फोटो खींचकर किया ब्लैकमेल, विरोध पर घर में घुसकर पीटा,पिता पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिला के आपत्तिजनक फोटो खींचकर किया ब्लैकमेल, विरोध पर परिवार को पीटा, महिला के अश्लील फोटो खींचकर किया ब्लैकमेल, विरोध पर घर में घुसकर पीटा,पिता पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के एक गांव में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। एक युवक ने महिला के आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल किया। जब परिजन ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। आरोपी अब फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित परिवार पर गांव छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
निबोहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। गांव का एक दबंग युवक उसकी पत्नी पर काफी समय से बुरी नजर रखे हुए था। आरोप है कि कुछ समय पूर्व आरोपी ने महिला को रास्ते में रोककर तमंचा तान दिया। जान से मारने की धमकी देकर उसके आपत्तिजनक फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिए। इन फोटो से आरोपी लगातार महिला पर अवैध संबंधों के लिए दबाव बना रहा था। पीड़िता के मुताबिक, बीते दिनों जब वह खेत पर गई थी, तो आरोपी ने वहां उसे दबोच लिया और खींचकर ले जाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजन को आपबीती सुनाई। परिजन शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे, तो वह वहां नहीं मिला। आरोप है कि देर रात आरोपी अपने पिता के साथ लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर में घुस आया। महिला को पीटा। बीच-बचाव करने आए उसके पति व देवर की भी बेरहमी से पिटाई की गई। आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया कि आरोपी आकाश और उसके पिता जलधारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मोबाइल में कैद फोटो को डिलीट कराने और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।