फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black money will fall soon hectic raids

कालेधन के लिए जल्द मारे जाएंगे ताबड़तोड़ छापे

Fri, 09 Dec 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा Updated Fri, 09 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Black money will fall soon hectic raids
चेन्नई, दिल्ली की तरह आगरा में भी आठ नवंबर के बाद कालेधन को सफेद किए जाने की शिकायतें,

विज्ञापन
नोटबंदी के एक महीने में जिन लोगों ने बड़े पैमाने पर अपने काले धन को सफेद किया, वह आयकर विभाग के रडार पर तो पहले से थे, लेकिन इस एक महीने में उनके सबूत जुटाकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। चेन्नई और दिल्ली की तर्ज पर आगरा में भी कुछ बैंक शाखाओं की मदद से कालेधन को सफेद करने वालों पर अगले सप्ताह तक ताबड़तोड़ छापे मारे जाएंगे। आयकर विभाग ने कानपुर आफिस से अधिकारियों की मांग की है।
आठ नवंबर को 500-1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने के फैसले के बाद बड़े पैमानों पर करोड़ों रुपये रात 12 बजे तक खपा दिए गए। उसके बाद कुछ ज्वेलर्स, बिल्डरों, मनी एक्सचेंजरों, पेट्रोल पंपों और बैंक अधिकारियों ने काली कमाई को बदलने का खेल शुरू किया। इन सब पर आयकर विभाग ने नजर डाली तो पूरा खेल सामने आ गया। अब इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जानी है। चेन्नई और दिल्ली के साथ देश के दूसरे शहरों में काले धन पर आयकर और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाईयां जारी हैं। सूत्रों के मुताबिक अगले सप्ताह तक आगरा में ताबड़तोड़ छापे मारे जाएंगे। दरअसल, 15 दिसंबर को एडवांस टैक्स जमा करने की तारीख भी है। ऐसे में छापों से एक तो काले धन पर कार्रवाई होगी तो दूसरी ओर घबराए लोग एडवांस टैक्स भी जमा कराएंगे।
विज्ञापन


दोहरे दबाव में आयकर अधिकारी, कर्मचारी
आयकर विभाग के पास बीते वित्तीय वर्ष के ही चार हजार से ज्यादा नोटिस हैं जिन्हें भेजा नहीं जा सका है। वित्तीय लेन-देन पर विभाग के नोटिस भेजे जाने की प्रक्रिया के बीच ही नोटबंदी लागू हो गई और अधिकारियों को कैश जब्त होने पर दूसरे शहरों में जाना पड़ रहा है। इससे पुराने नोटिस ही भेजने में देरी हो रही है। उस पर अब आठ नवंबर के बाद आए नए नियमों पर कार्रवाई करने के निर्देश आ गए। ऐसे में आयकर अधिकारी, कर्मचारी दोहरे दबाव में हैं। खातों में जमा हो रहे करोड़ों रुपये और सड़क पर मिल रहे कैश की जांच में अधिकारियों का समय ज्यादा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकम टैक्स गबन मामले में पांच दिन की रिमांड
रोहतक/आगरा। आयकर विभाग में 28 लाख रुपये के टैक्स गबन मामले में डिप्टी कमिश्नर और डाटा एंट्री आपरेटर को रोहतक पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। डिप्टी कमिश्नर ने डाटा एंट्री आपरेटर को आरोपी बताते हुए गबन से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया है। डिप्टी कमिश्नर शंभू दयाल के मुताबिक आपरेटर प्रवेंद्र ने पासवार्ड चुराकर गबन किया है। उसने आगरा में प्लाट और प्रापर्टी खरीदे हैं। उसके एकाउंट में भी 12 लाख रुपये हैं। रोहतक पुलिस आगरा में रुपये बरामद करने के लिए पहुंच रही है। रोहतक की आर्य नगर चौकी के प्रभारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शंभू दयाल मूलरूप से आगरा में पूर्णपूरी गढ़ी तो ऑपरेटर प्रवेंद्र आगरा के राजीव नगर का रहने वाला है। यह मामला रोहतक इनकम टैक्स आफिस में 2013-14 का है। डिप्टी कमिश्नर शंभू दयाल पहले भिवानी और अब करनाल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed