{"_id":"618614436cd4335f3743525a","slug":"black-marketing-of-dap-fertilizers-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में खाद की कालाबाजारी: डीएपी का कट्टा 1,700 रुपये में बेचने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में खाद की कालाबाजारी: डीएपी का कट्टा 1,700 रुपये में बेचने का वीडियो वायरल
Sat, 06 Nov 2021 11:28 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:28 AM IST
सार
जहां एक तरफ डीएपी न मिलने से किसान परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ दुकानदार इसकी कालाबाजारी कर रहे हैं। आगरा में इसके दो वीडियो वायरल हुए हैं। किसान नेता ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में डीएपी खाद की कालाबाजारी के दो वीडियो वायरल हुए हैं। वायरल वीडियो में डीएपी का कट्टा 1,700 रुपये में बेचा जा रहा है। दूसरे वीडियो में विक्रेता भंडारण होने पर भी किसानों को खाद नहीं दे रहा है। इन वीडियो के आधार पर किसान नेताओं ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत से खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि उनके पास जगनेर और राजाखेड़ा रोड स्थित दुकान के दो वीडियो आए हैं। यह किन्हीं किसानों ने खाद की कालाबाजारी करने पर बनाए गए हैं। इसमें विक्रेता 1,700 रुपये प्रति कट्टा मांग रहा है जबकि इसकी कीमत 1,210 रुपये है।
विज्ञापन
दूसरा वीडियो रात का है, जिसमें रैक उतरने के बाद विक्रेता दुकान में डीएपी का भंडार किए हुए हैं और किसानों को नहीं दे रहा। वाहन में लादकर कहीं और भेज रहा है। किसान उसे खाद मांगता है तो फटकार देता है। इसकी शिकायत करने के लिए जब कृषि अधिकारी को फोन लगाया तो उन्होंने उठाया नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि विभाग की मिलीभगत से ही खाद की कालाबाजारी हो रही है। कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई कर दुकान का लाइसेंस निरस्त नहीं किया तो कृषि विभाग कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकरी विनोद सिंह का कहना है कि वीडियो में जिन दुकानों के नाम सामने आए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी।