फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   black cobra arrived at Arun house after he had been bitten by cobra in agra

VIDEO: जिस बालक को कोबरा ने डसा, अब उसके घर पहुंचा काला नाग, दहशत में आए परिजन

Wed, 09 Sep 2026 05:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 09 Sep 2026 05:16 PM IST
सार

आगरा के बाह में पहले कोबरा ने बच्चे को डसा। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। स्वस्थ होने के बाद बच्चा जैसे ही घर पहुंचा अब काला नाग घर पहुंच गया। इससे परिजन और आसपास के लोग दहशत में आ गए। 

विज्ञापन
black cobra arrived at Arun house after he had been bitten by cobra in agra
काले नाग को किया रेस्क्यू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बाह के चौरंगाहार गांव में 8 दिन पहले घर में घुसे कोबरा ने नाै साल के अरुण को डस लिया था। मंगलवार को बालक के घर पर दूसरा नाग पहुंच गया। जिससे परिवार एवं पड़ोस में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने नाग को रेस्क्यू कर बीहड़ में छोड़ा, तब कहीं जाकर परिजनों ने चैन की सांस ली। 
विज्ञापन


विज्ञापन


एक सितंबर की शाम सात बजे चौरंगाहार गांव में शिवनरेश के नाै साल के बेटे अरुण की गेंद घर में चली गई थी। झुक कर गेंद उठाते समय कोबरा ने उसके हाथ की एक अंगुली में डस लिया था। डसने के बाद कोबरा घर में ही फन फैला कर बैठ गया था। पहले परिजन अरुण को इलाज के लिए बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये, प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कोबरा घर के अंदर था, परिजन दहशत में घर में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। वन विभाग की टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर बीहड़ में सुरक्षित छोड़ा था। स्वस्थ होने पर परिजन अरुण को घर ले आए थे। मंगलवार को शिवनरेश के घर पर दूसरा नाग पहुंच गया। जिससे परिवार और पड़ोस में दहशत फैल गई।आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी। जैतपुर के रेंजर राजवीर सिंह सेंगर ने बताया कि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम करीब आधा घंटे की कसरत के बाद नाग को रेस्क्यू करने में कामयाब हुई। नाग को रेस्क्यू कर बीहड़ में प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed