{"_id":"60ae77c88ebc3e14c4616bdc","slug":"bku-leaders-celebrate-black-day-police-arrested-mainpuri-news-agr493349236","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेताओं ने मनाया काला दिवस, पुलिस ने किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेताओं ने मनाया काला दिवस, पुलिस ने किया नजरबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तीन कृषि कानूनों के विरोध में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने जिले में काला दिवस मनाया। यूनियन पदाधिकारियों सहित कुछ किसानों ने अपने घरों और वाहनों पर काले झंडे लगाकर विरोध दर्ज कराया। आंदोलन को लेकर अलर्ट पुलिस ने सुबह होते ही जिलाध्यक्ष सहित अन्य किसान नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया।
केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानून वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसान विगत छह माह से आंदोलन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 मार्च को काला दिवस मनाने का आह्वान किया था।
इसके तहत भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को काला दिवस मनाया। किसान नेताओं सहित किसानों ने अपने घरों और वाहनों पर काले झंडे लगाए। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता ओमवीर यादव ने बताया केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों से किसानों को नुकसान होगा और पूंजीपतियों को लाभ। उन्होंने कहा कि किसानों का मंडियों में शोषण हो रहा है। इसको रोकने के लिए एमएसपी पर कानून बनाया जाना चाहिए।
-----
जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत को पुलिस ने उनके आवास पर सुबह सात बजे नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि किसान यूनियन के पदाधिकारियों को भी उनसे नहीं मिलने दिया गया।
जिलाध्यक्ष ने मोबाइल से ही यूनियन के पदाधिकारियों को काला दिवस मनाकर घरों और वाहनों पर काले झंडे लगाकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने के निर्देश दिए। इधर, बरनाहल के गांव मढ़ामई में किसान नेता रूपेंद्र शाक्य को भी पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया।
------
कांशीराम कॉलोनी में लहराए काले झंडे
भोगांव। मैनपुरी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में करीब 11 बजे भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष बेंचेलाल लोधी के नेतृत्व में किसान नेताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने काले झंडे लहराकर काला दिवस मनाया।
जानकारी पर सीओ अमर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन खत्म कराया। किसान नेता शिवराज सिंह राजपूत एडवोकेट, उजेंद्र सिंह यादव, धनपाल सिंह, उरवान सिंह आदि मौजूद रहे।