फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJYM took out the tricolor yatra, told the policies of the party

भाजयुमो ने तिरंगा यात्रा निकाल बताईं भाजपा की नीतियां

Tue, 05 Oct 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
BJYM took out the tricolor yatra, told the policies of the party
मैनपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मंगलवार को जिलेभर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से लोगों को भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में बताया। कई जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करहल चौराहा से हुआ। भ्रमण के दौरान लोगों को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। समापन शहीद पार्क में पहुंचकर हुआ। भोगांव में मंडल कार्यक्रम संयोजक विवेक राजपूत, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो और सह संयोजक सागर चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली को सचिन राजपूत जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा पुरानी आलू मंडी से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी चौराहा, पीपल मंडी, थाने से होते हुए बस स्टैंड पर समाप्त हुई। यात्रा में संजय शर्मा, गौरव यादव, रजनेश शाक्य, देवेश कठेरिया, प्रवीन लोधी, विवेक जाटव, संजय वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

करहल में भाजपा नेता रमाकांत दुबे, वीरेंद्र पांडेय और पूर्व चेयरमैन संजीव यादव ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए। मनोज कश्यप, प्रशांत यादव, मनोज यादव, अंतराम यादव, मोहम्मद आसिफ, कलपेन्द्र भारतीय मौजूद रहे। बरनाहल में भाजयुमो के जिला मंत्री विक्रम सिंह वैस के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा बाईपास मार्ग जन सेवा केंद्र से होते हुए भदोलपुर चौराहा, एहमासन नगर चौराहा, होली तिराहा, मैन मार्केट, सब्जी मंडी, सदर बाजार होते हुए अग्रवाल मुहल्ले में समाप्त हुई। इस दौरान आयुष बंसल, रंजीत शाक्य, रतन, ओमकार अग्रवाल, मुकेश चंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रोबिंस शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed