फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjpbjp

2017 में 2014 का प्रदर्शन दोहराने का संकल्प

Sun, 11 Dec 2016 11:42 PM IST
2017 में 2014 का प्रदर्शन दोहराने का संकल्प
2017 में 2014 का प्रदर्शन दोहराने का संकल्प Updated Sun, 11 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
bjpbjp
2017 में 2014 का प्रदर्शन दोहराने का संकल्प - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जीआईसी मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था पर जमकर घेरा। किसी ने पांच मुख्यमंत्रियों की सरकार कहा तो किसी ने परिवार का मुद्दा उठाया। सभी वक्ताओं ने युवा को संदेश दिया कि 2014 की तरह 2017 के चुनाव में भी उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने युवाओं से आह्वान किया कि तिलक, तराजू और तलवार का नारा देने वाली बसपा और समाजवादी पार्टी को सत्ता में आने से रोकने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि कांग्रेस में इंदिरा के बाद सोनिया और सोनिया के बाद राहुल का नाम आता है। सपा में मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, शिवपाल को मौका दिया जाता है। बसपा में तो बहिन जी को बुखार आ जाए तो आगे देखने वाला कोई नहीं है। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जहां गरीब, चाय वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री और विश्व के नेता बन सकता है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद और पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा में युवा का महत्व ऐसा है जैसे फौज में बीएसएफ और सीआरपीएफ का होता है। ये पोस्टर लगाते हैं और सभाओं में दरी बिछाते हैं। 2017 के चुनाव में युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक योगेंद्र उपाध्याय, जगन प्रसाद गर्ग, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक मनोज राघव, सह संयोजक मनीष गौतम, शहर अध्यक्ष दीपक ढल ने भी संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी और गौरव राजावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed