फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP worker faces threat to life from district president in agra

UP: 'मेरी मौत के जिम्मेदार जिलाध्यक्ष होंगे', भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने जताया जान का खतरा; पोस्ट हुआ वायरल

Thu, 04 Dec 2025 08:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 04 Dec 2025 08:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा संगठन में सबकुछ ठीक नहीं है। एक मंडल अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष से ही अपनी जान को खतरा बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। ये संगठन के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। 

विज्ञापन
BJP worker faces threat to life from district president in agra
भाजपा कार्यकर्ता ने किया पोस्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अनुशासित होने का दावा करने वाली पार्टी भाजपा के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है। पार्टी के एक मंडल अध्यक्ष ने फेसबुक पर पोस्ट कर जिला संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही जिलाध्यक्ष से जान का खतरा जताया। वहीं जिलाध्यक्ष ने प्रकरण को गंभीरता से न लेने की बात कही।
विज्ञापन


अछनेरा देहात मंडल अध्यक्ष कौशल प्रताप सिंह की फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट लिखा गया कि आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं। उन्होंने लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया होंगे। साथ ही आरोप लगाया कि पौनिया दलालों के साथ मिले हुए हैं। कौशल प्रताप सिंह के वेरीफाइड अकाउंट की यह पोस्ट फिलहाल डिलीट हो गई है। हालांकि, उन्होंने इसके बाद दो और पोस्ट कर संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि फतेहपुर सीकरी विधानसभा में छह मंडल अध्यक्ष हैं, बस देखना है कि संगठन के कितने अध्यक्ष हैं। साथ ही दूसरी पोस्ट में लिखा कि देखना है कि संगठन हावी रहता है या पर्सनल लोग। मंडल अध्यक्ष की पोस्ट के बाद पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पार्टी का एक धड़ा इसे गुटबाजी से जोड़ रहा है। वहीं, दूसरा धड़ा संगठन की मौजूदा कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस बारे में जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी नेता ने किन हालात में और क्यों ऐसी पोस्ट लिखीं, इसके बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। पार्टी नेता से बात कर जो भी गलतफहमी है, उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें-Agra News: वंदे भारत ट्रेन के सामने कूदा युवक, शव के उड़ गए चीथड़े; सड़क किनारे खड़ी मिली बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed