फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP won only six out of 15 bodies aap candidate won in Hema Malini Constituency Mathura

UP: हेमामालिनी के गढ़ में अरविंद केजरीवाल ने लगाई सेंध, AAP प्रत्याशी ने दर्ज की बड़ी जीत; भाजपाई हैरान

Sun, 14 May 2023 06:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 06:08 AM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से खाता खोल दिया है। बरसाना नगर पंचायत में आप प्रत्याशी विजय सिंह ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
BJP won only six out of 15 bodies aap candidate won in Hema Malini Constituency Mathura
अरविंद केजरीवाल और हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में भले ही जनपद की राजनीति पर भाजपा का वर्तमान में एक छत्र राज है, लेकिन निकाय चुनाव में भाजपा को 15 निकायों में से सिर्फ छह में ही कामयाबी मिल सकी है। नौ निकायों में भाजपा को मात खानी पड़ी है। यह स्थिति सांसद हेमामालिनी, प्रदेश कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सहित सभी विधायकों द्वारा पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के बाद सामने आई है।
विज्ञापन

मथुरा संसदीय क्षेत्र पर सांसद के रूप में सिने अभिनेत्री हेमामालिनी दो बार से काबिज हैं। विधानसभा की सभी पांच सीटें भी भाजपा के खाते में हैं। इसमें छाता के विधायक चौधरी लक्ष्मीनारायण कैबिनेट मंत्री भी हैं। सांसद और कैबिनेट मंत्री ने वर्तमान निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर प्रचार किया था। इसके बावजूद चौधरी लक्ष्मीनारायण के विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत छाता बसपा के खाते में चली गई है। यहां भाजपा की मीनू देवी को हराकर बसपा की लक्ष्मीदेवी निर्वाचित हुई हैं। इसी क्षेत्र में नंदगांव नगर पंचायत में भाजपा की लाजवंति को हराकर राष्ट्रीय लोकदल की मंजूदेवी को जीत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जिले की एक मात्र नगर पालिका कोसीकलां भाजपा के खाते में गई है। यहां धर्मवीर अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। इसी क्षेत्र के बरसाना नगर पंचायत में आप से विजय सिंह जीते हैं। इसी तहसील के चौमुहां नगर पंचायत में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां निर्दलीय सुषमा सिंह ने भाजपा के बिहारी लाल को हराया है। गोवर्धन क्षेत्र में भी भाजपा के विधायक ठाकुर मेघश्याम का जादू नहीं चल सका है। गोवर्धन नगर पंचायत में निर्दलीय प्रभादेवी को जीत मिली है। 
विज्ञापन

हालांकि राधाकुंड में भाजपा से रामफल मुंशी और सौंख नगर पंचायत में भाजपा से योगेश नंबरदार जीते हैं। भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के बलदेव विधानसभा क्षेत्र की बलदेव नगर पंचायत में भाजपा को मात मिली है। यहां निर्दलीय डॉ. मुरारीलाल ने भाजपा के मेरूकांत पांडेय को हराया है, जबकि राया नगर पंचायत में निर्दलीय राजकुमार अग्रवाल ने भाजपा के राकेश शर्मा को हराया है, जबकि महावन नगर पंचायत में निर्दलीय मंजूदेवी ने जीत दर्ज की है। 

इस विधानसभा की गोकुल नगर पंचायत में भाजपा एक बार फिर काबिज होने में सफल हो गई है। यहां फिर से संजय दीक्षित विजयी हुए हैं। विधायक राजेश चौधरी के मांट विधानसभा की एक मात्र नगर पंचायत बाजना भी भाजपा को नहीं मिल सकी है। इस तरह भाजपा के खाते में एक नगर निगम, एक नगर पालिका और चार नगर पंचायत गई हैं। इनके अलावा एक राष्ट्रीय लोकदल, एक आम आदमी पार्टी और एक बसपा ने भी नगर पंचायत जीती हैं। आधा दर्जन नगर पंचायतों पर निर्दलियों ने कब्जा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed