फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp will win says sakshi maharaj

भाजपा ही जीतेगी सभी उपचुनाव: साक्षी

Tue, 06 Dec 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
bjp will win says sakshi maharaj
06एमएनपी-21-घिरोर मे कार्यक्रम में मौजूद उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज व अन्य - फोटो : MAINPURI
घिरोर। सांसद उन्नाव साक्षी महाराज ने कहा कि प्रदेश के तीनों उपचुनाव भाजपा ही जीतेगी। समाज के हर वर्ग का भाजपा को खूब समर्थन मिला है। सपा के पास समाजवाद नहीं अब केवल परिवारवाद है। एक ही परिवार की पार्टी है। एक ही परिवार के सदस्य संासद बनाए जाते हैं। उपचुनाव के परिणाम के बाद सपा साफ ही हो जाएगी। मंगलवार को सांसद उन्नाव पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने नए कीर्तिमान बनाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। प्रदेश की योगी सरकार ने गुंडों और माफिया की कमर तोड़ दी है। अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। कब्जा की गई जमीनें खाली कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो दुनिया जीती है। जानवर भी अपने लिए जीते हैं। दूसरों के लिए काम करने वाला ही मनुष्य कहलाने का असली हकदार है। बाद में सांसद ने नगला गोसाई के महाआनंद आरम पर संजीवनी सेवा समिति के वस्त्र वितरण में भाग लिया। सतीश मधुप, ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, शिवम गर्ग, रविप्रकाश गर्ग, सचिंद्र सिंह, सत्यवीर शर्मा, नरेशचंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, ब्रजेश यादव, मोहन चौहान, मोना गुप्ता, शविंद्र सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed