{"_id":"624063c2e38f1661b36f72a4","slug":"bjp-will-make-strategy-of-lok-sabha-election-on-the-lines-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी की तर्ज पर बनेगा 'दिल्ली' का रोडमैप: योगी के मंत्रिमंडल में दो खास बातें आगे की रणनीति का है इशारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की तर्ज पर बनेगा 'दिल्ली' का रोडमैप: योगी के मंत्रिमंडल में दो खास बातें आगे की रणनीति का है इशारा
Sun, 27 Mar 2022 06:46 PM IST
मुकेश कुमार
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Mar 2022 06:46 PM IST
सार
योगी के नए मंत्रिमंडल में नए चेहरों को तरजीह मिली है। भाजपा लोकसभा चुनाव में भी नए चेहरों से चौंका सकती है। इसका रोडमैप अभी से बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली का रास्ता यूपी से निकलता है इसलिए प्रदेश में नई सरकार बनाने के साथ भाजपा मिशन-2024 की रणनीति में जुट गई है। इस रणनीति में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे अहम है। यहां 136 सीटों पर 93 विधायक भाजपा के जीते हैं। योगी के मंत्रिमंडल में दो खास बातें आगे की रणनीति का इशारा करती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 23 विधायकों को नए योगी मंत्रिमंडल में जगह मिलना और इनमें भी 12 नए चेहरों का होना। जानकारों का कहना है कि इसी फार्मूले पर दिल्ली फतह का रोडमैप बनेगा।
विज्ञापन
देश में यूपी में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। वर्ष 2019 में भाजपा 63 सीटें जीती थी। इनमें ब्रज क्षेत्र की 13 सीटों में से आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़, हाथरस, गाजियाबाद सहित 12 सीटों पर भाजपा जीती थी। विधानसभा चुनाव में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है।
विज्ञापन
भाजपा ब्रज क्षेत्र के पूर्व संपर्क प्रमुख केके भारद्वाज का कहना है कि नए मंत्रिमंडल में नए चेहरों को तरजीह देना नए समर का संकेत है। मिशन-2024 में भाजपा उत्तर प्रदेश चुनाव की तर्ज पर टिकटों का बंटवारा कर सकती है। नए चेहरों, स्वच्छ छवि और क्षेत्र व जातिगत समीकरणों को साधते हुए दांव लगाए जाएंगे। यूपी की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन