{"_id":"5e26d2d08ebc3e8d430481c7","slug":"bjp-will-held-rally-in-support-of-caa-at-kothi-meena-bajar-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: भाजपा की रैली में बनेंगे 20 स्वागत द्वार, भीड़ जुटाने को संगठन ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून: भाजपा की रैली में बनेंगे 20 स्वागत द्वार, भीड़ जुटाने को संगठन ने झोंकी ताकत
Tue, 21 Jan 2020 04:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Jan 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 23 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में विशाल रैली करेगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा की यह पहली जनसभा होगी। इसलिए भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पांच जिलों के 19 विधानसभा क्षेत्रों से जनसभा के लिए भीड़ जुटाई जाएगी। इसके लिए संगठन के लोग लगातार जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि रैली के लिए इनर रिंग रोड से कोठी मीना बाजार तक भाजपा के झंडे लगाए जाएंगे और स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। 20 स्वागत द्वारों पर नागरिकता कानून पर समर्थन देते हुए भाजपा के नेताओं के बड़े-बड़े कटआउट लगाए जाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष सहित दिग्गज नेता आएंगे
रैली संयोजक शिवशंकर शर्मा एवं हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एतिहासिक जनसभा होगी, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे।
पार्किंग व्यवस्था
भाजपा की रैली में बाह, फतेहाबाद, खेरागढ़, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, की ओर से आने वाली बसों की पार्किंग जीआईसी मैदान व आगरा कॉलेज मैदान पर, मथुरा, फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग साकेत कॉलोनी व शिवाजी नगर में होगी।