फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP will come with a thumping majority: Rajkumar

प्रचंड बहुमत से आएगी भाजपाः राजकुमार

Wed, 18 Aug 2021 07:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
BJP will come with a thumping majority: Rajkumar
कोसीकलां (मथुरा)। छाता विधानसभा क्षेत्र के कोसीकलां समेत पांचों मंडल में भाजपा के बूथ समिति सत्यापन अभियान के दौरान फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सूबे में भाजपा सरकार ने विकास कार्यों को बढ़ावा दिया है। अपराध पर अंकुश लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर वर्गों के लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र संयोजक सत्यापन समिति के पदाधिकारी बूथ स्थल पर जाकर सत्यापन का कार्य पूर्ण करेंगे। प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। विपक्षी दलों के नेता जनता को गुमराह करने में लगे हैं। कार्यक्रम के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बृज प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अमर सिंह पौनियां ने भाजपा सरकार की विकास की योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि पार्टी के लोग लगातार कई अभियान चल रहे हैं। बैठक में सभी शक्ति केंद्र संयोजक को बूथ किट दी गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष हुकम अग्रवाल, महेश शर्मा, राजवीर सिंह, रनवीर सिंह, आरपी सिंह, तरुण सेठ, धर्मवीर शर्मा, धर्मवीर अग्रवाल, हरीओम गुप्ता, प्रेम श्रोत्रिय, पूर्व चेयरमैन भगवत रुहेला, भानुप्रताप सिंह, इंद्रपाल धनगर, कमल भूषण, निर्भय पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘चौधरी चरण सिंह के सपने को पूरा कर रहे मोदी’
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी के आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए जो सपना देखा था। उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। किसान संगठनों के नाम पर कुछ लोग अपनी राजनीति कर रहे हैं। किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपने हितों को साधने की कोशिश की जा रही है। जबकि भाजपा किसानों का दर्द जानती है।

उन्होंने कहा कि कृषि कानून बनने के बाद राकेश टिकैत खुद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलकर उन्हें बधाई देने गए थे और कृषि बिल की तारीफ की थी। अचानक उन्हें इन कृषि बिलों से क्या तकलीफ हो गई। उन्होंने मोदी सरकार की ओर से किसानों के हित में संचालित योजनाओं का जिक्र भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed