{"_id":"64f1e01d975260fbc201fe34","slug":"bjp-will-collect-a-pinch-of-soil-from-house-to-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-3636-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाजपाई घर-घर जाकर एक चुटकी माटी करेंगे एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाजपाई घर-घर जाकर एक चुटकी माटी करेंगे एकत्रित
Fri, 01 Sep 2023 06:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 01 Sep 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपाई घर-घर जाकर एक चुटकी माटी करेंगे एकत्रित
बैठक कर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक चुटकी माटी एकत्रित करेंगे।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर पार्टी के पदाधिकारी घर घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। एक चुटकी माटी घर-घर से संकलित कर ब्लॉक स्तर पर एकत्रित करेंगे। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडलों पर बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडल की बैठक में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष जरूर शामिल होना चाहिए। यह कार्यक्रम जनपद के सभी बूथों पर भी चलाया जाएगा। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप तिवारी ने किया। इस मौके पर कलक्टर सिंह राजपूत, विमला राजपूत, कविता राठौर, साधना गुप्ता, मनेश चौहान, कश्मीर सिंह मौजूद रहे।