फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP wants to destroy peace in the state: Shivpal Yadav

Agra News: प्रदेश में अमन-चैन खत्म करना चाहती है भाजपा-शिवपाल यादव

Mon, 29 Sep 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to destroy peace in the state: Shivpal Yadav
करहल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। वह सोमवार को करहल पहुंचे। पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. रामकुमार यादव के आवास कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में अमन- चैन खत्म करना चाहती है। जो बरेली में हो रहा है, वह भाजपा की ही देन है। प्रदेश सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार पर ध्यान नहीं दे रही है। किसानों को खाद के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है और शाम को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। तहसील और थाने में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं हो रहा है। अपराध नियंत्रण के नाम पर समाज में जहर घोला जा रहा है। सरकार से जुड़े लोगों की देखरेख में जमीनों पर कब्जे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मतदाता भाजपा को सबक सिखाएंगे। एमएलसी मुकुल यादव,पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व राज्यमंत्री सुभाषचंद्र यादव, जीवन यादव, शशांक चतुर्वेदी, गौरव यादव, भूरे यादव, सनी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed