फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Vijay sankalp rally in agra

आगरा: विजय संकल्प बाइक रैली से भाजपा ने दिखाई ताकत, मोदी मोदी की गूंज

Sat, 02 Mar 2019 08:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Mar 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
BJP Vijay sankalp rally in agra
भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को विजय संकल्प बाइक रैली निकालकर अपनी शक्ति प्रदर्शन किया। आगरा शहर समेत सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपाइयों ने बाइक रैली निकली, जिसमें सैकड़ों समर्थक शामिल हुए। विजय संकल्प रैली में जय हिंद और मोदी की गूंज रही। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनमें जोश भरा। 
विज्ञापन


बाह विधानसभा क्षेत्र के स्याहीपुरा में विधायक पक्षालिका सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलवामा में सैनिकों की शहादत का वायु सेना ने एयर स्ट्राइक कर बदला लेकर देश और सेना का मान बढ़ाया है। वहीं उमड़ी भीड़ देखकर खुशी जताई। 
विज्ञापन


इस दौरान बाह, पिनाहट, जैतपुर की गांवों की सड़कों से लेकर हाईवे तक बाइकों पर सवार कार्यकर्ता हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ ही हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे भी लगा रहे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, संतोष कटारा, गिर्राज सिंह कुशवाह, राकेश कुशवाह, मानवेंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी में भाजपा की विजय संकल्प रैली को तांतपुर से सांसद चौधरी बाबूलाल और विधायक महेश गोयल ने रवाना किया। यह रैली खेरागढ़ से होकर निकली। इसमें शामिल कार्यकर्ता पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाते रहे। इस दौरान विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।


फतेहाबाद के कुर्राचित्तरपुर से विधायक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में रैली शुरू हुई। इसे भाजपा नेता रजनीकांत माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नगरपंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक, भाजपा जिलामंत्री बबिता चौहान, वीरेंद्र चौहान, राजकुमार चक, मनीष चक, नितिन गुप्ता, निक्की पाराशर, देवीलाल माहौर, राजेश कुशवाह, आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed