फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP victory in Up election government will be focus development in mathura

भाजपा की प्रचंड जीत: अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी, धर्म नगरी की बदलेगी तस्वीर

Fri, 11 Mar 2022 11:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Mar 2022 11:25 AM IST
सार

यूपी चुनाव में ब्रजवासियों ने भाजपा को दिल खोलकर समर्थन दिया है। इसका नतीजा यह रहा है कि भाजपा ने जिले की पांचों सीटों पर जीत दर्ज की। लोगों को उम्मीद है कि अयोध्या-काशी के बाद भाजपा सरकार का फोकस अब मथुरा के विकास पर रहेगा। 

विज्ञापन
BJP victory in Up election government will be focus development in mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा को इस बार मथुरावासियों ने एकतरफा समर्थन का तोहफा सभी पांच विधानसभा सीटों पर जीत के रूप में दिया है। यह परिणाम विकास की दृष्टि से अयोध्या के बाद अब धर्म नगरी मथुरा की तस्वीर को बदलेगा। यमुना एक्सप्रेसवे पर राया निकट नया वृंदावन और यहां से श्रीबांकेबिहारी के साथ श्रीद्वारिकाधीश मंदिर के लिए सिक्सलेन कॉरिडोर बनाया जाना है। 
विज्ञापन


पांच हजार करोड़ से बृज चौरासी कोस परिक्रमा का अयोध्या के पैटर्न पर प्रस्तावित स्वरूप अब अगले कार्यकाल में जमीन पर उतर सकता है। चुनाव प्रचार में आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसकी तरफ इशारा भी करके गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा का चुनावी एजेंडा रहा मथुरा  

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलास्थली मथुरा भाजपा का चुनावी एजेंडा रही है। पांच साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर खड़ा करने की कार्ययोजनाओं पर काम शुरू कर दिया है तो बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई शक्ल देने में जुटे हैं। प्रदेश की इन दोनों धार्मिक नगरियों में विकास का पहिया घूमने के साथ ही भाजपा सरकार ने मथुरा के लिए भी विकास का ड्राइंग तैयार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान चुनाव से पहले ही यमुना एक्सप्रेसवे पर राया निकट नया वृंदावन बसाए जाने की योजना बनाई। अब यहां से वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर और मथुरा में यमुना किनारे श्रीद्वारिकाधीश मंदिर तक भक्तों को पहुंचाने के लिए सिक्सलेन कॉरिडोर का खाका भी तैयार किया जा चुका है। 

नितिन गडकरी कर चुके हैं ये घोषणा 

इतना ही नहीं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पांच हजार करोड़ से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को अयोध्या की परिक्रमा के पैटर्न पर तैयार करने की घोषणा कर चुके हैं। इसी घोषणा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी पूरा करने का भरोसा चुनाव दौरान मथुरा वासियों को दिया था। इतना ही नहीं मथुरा-बरेली मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में बदले जाने के साथ मथुरा-वृंदावन, यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन, मथुरा से गोवर्धन मार्ग को फोरलेन में बदलना प्रस्तावित है। 

बृहस्पतिवार को आए चुनाव परिणाम मथुरा में पूरी तरह भाजपा के पक्ष में रहे हैं। मथुरा वासियों ने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ते हुए सभी सीटों पर भाजपा को विजयश्री दिलाई है। ऐसे में आगामी कार्यकाल में इस धर्म नगरी के विकास की प्रस्तावित योजनाएं जमीन पर उतर सकती हैं। यह स्थिति मथुरा की तस्वीर को ही बदल कर रख देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed