{"_id":"5a0ffa644f1c1b8e698bc55f","slug":"bjp-using-cm-yogi-voice-for-publicity-call-in-up-nagar-nikay-chunav-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में जीत के लिए हर मतदाता को कॉल कर रहे 'सीएम योगी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में जीत के लिए हर मतदाता को कॉल कर रहे 'सीएम योगी'
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 18 Nov 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत झोंक रही है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के नाते ये चुनाव अब पार्टी की प्रतिष्ठा का सवाल भी हैं। ऐसे में पर्सनल कॉल के जरिए भी मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है।
खासकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आवाज में कॉल मतदाताओं के पास पहुंच रहे हैं। 20 से 30 सेकंड की इस कॉल में मतदाताओं से अपने वार्ड और नगर पंचायत अध्यक्ष, पालिका चेयरमैन और मेयर पद पर भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की जा रही है।
इसके अलावा भाजपा आईटी सेल ने हर वार्ड के लिए पार्टी के वादों को लेकर 20 से 30 सेकंड के वीडियो एड भी तैयार किए हैं। साथ ही डिजिटल पोस्टर्स को भी सोशल मीडिया पर भी खूब प्रसारित किया जा रहा है।

Trending Videos
कॉल सुनकर चौंक रहे मतदाता
call
आगरा के कमला नगर निवासी अंकित मोबाइल पर शुक्रवार के जब ऐसा ही कॉल आया तो वे पहले तो चौंक गए। फिर खुद के नंबर पर सीएम का कॉल समझकर खुश होने लगे। बाद में पता चला कि ये प्रचार के लिए कॉल था। हालांकि अंकित का कहना है कि वोट वे अपनी पसंद के प्रत्याशी को ही देंगे।
ब्रज में 6613 साइबर योद्धा
बीजेपी
- फोटो : SELF
लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) के जरिए परचम लहराने वाली भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में भी इस हथियार का पूरा इस्तेमाल कर रही है। अकेले ब्रज क्षेत्र में ही फतेह के लिए भाजपा ने अपने 6613 साइबर योद्धाओं की फौज उतारी है।
ब्रज क्षेत्र आईटी सेल के संयोजक गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि आगरा, अलीगढ़ और बरेली मंडल सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए आईटी सेल के 6613 साइबर योद्धा (आईटी कार्यकर्ता) दिन-रात एक किए हैं। हमारा लक्ष्य हर मतदाता तक भाजपा का संदेश पहुंचाना है।