फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP state president Swatantradev Singh road show in Etah

एटा-कासगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निकाला रोड शो: कहा- भारत माता की जय बोलना सांप्रदायिकता तो मैं सांप्रदायिक हूं

Wed, 16 Feb 2022 06:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 06:55 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को एटा में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जीत का मंत्र दिया। 

विज्ञापन
BJP state president Swatantradev Singh road show in Etah
एटा में रोड शो करते स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारत माता की जय बोलना सांप्रदायिकता है तो मैं सांप्रदायिक हूं। उन्होंने कहा कि धारा 370 को हटाने की बात करना, मंदिर निर्माण की बात करना और स्वयं को हिंदू कहना भी कुछ लोग सांप्रदायिकता की श्रेणी में रखते हैं तो मैं सांप्रदायिक कहलाने के लिए तैयार हूं। जब अटल विहारी बाजपेयी प्रधानमंत्री बने थे तो कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें भी सांप्रदायिक कहा था। प्रदेश अध्यक्ष ने शहर के एसपीएस अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जीत का मंत्र दिया। इसके बाद नगर में रोड शो निकाल भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि शुरुआत में जब भाजपा एक-दो पार्षद काशी में जीतती थी तो बुंदेलखंड में मिठाई बांटते थे। कभी गाजियाबाद में मेयर बनते थे तो लखनऊ में पार्टी कार्यालय में मिठाइयां बंटती थीं। आप जैसे तपस्वी कार्यकर्ताओं के दम से आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। भाजपा में एक बूथ अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष बनता है। एक मंडल अध्यक्ष प्रदेश का मुख्यमंत्री बनता है। यही पद्धति संगठन की ताकत है, जो अन्य कहीं नहीं है। 

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

उन्होंने कहा कि जहां ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हैं कि गर्दन कट जाए, हाथ कट जाए फिर भी झंडा जमीन पर न गिरने दें। ऐसे कार्यकर्ताओं की टीम जहां होगी तो बंगाल, श्रीनगर, केरल या उत्तर प्रदेश की धरती हो कामयाबी मिलती रहेगी। बैठक के बाद अलीगंज के मातादीन चौराहे से होते हुए गांधी मूर्ति और नगला पड़ाव तक रोड शो निकाला गया। अलीगंज विस पर प्रत्याशी सत्यपाल सिंह राठौर के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपने घरों की छतों से पुष्पवर्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज में भी किया रोड शो
एटा के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कासगंज में रोड शो करके भाजपा के प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। उन्होंने लोगों से कहा कि मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास कर रही है। दो चरण के मतदान में स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रदेश भाजपा की रिकॉर्ड जीत होगी।

स्वतंत्र देव सिंह का रोड शो बारह पत्थर मैदान से शुरू हुआ। सोरोंजी गेट होते हुए मुख्य बाजार में प्रवेश किया। बारहद्वारी तक प्रदेश अध्यक्ष रोड शो में साथ रहे। इसके बाद वह वापस कानपुर के लिए रवाना हो गए। इसके बाद रोड शो की कमान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष के द्वारा संभाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed