फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP state president Swatantra Dev Took Refreshments At Scheduled Caste worker

यूपीः चार जिलों की समीक्षा के बाद अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता के घर जलपान करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 13 Sep 2020 01:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Sep 2020 01:36 PM IST
सार

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से सेक्टर संरचना एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। ऐसे में हर सेक्टर को भाजपा का अभेद्य किला बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। बूथ स्तर पर संगठन की रफ्तार कोरोना काल में कम
हुई थी, उसे गति देनी है।

विज्ञापन
BJP state president Swatantra Dev Took Refreshments At Scheduled Caste worker
अनुसूचित कार्यकर्ता के घर जलपान करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार से आगरा में हैं। आगरा में चार जिलों की समीक्षा के बाद रविवार सुबह अनुसूचित कार्यकर्ता के घर जलपान के लिए पहुंचे। समीक्षा बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से अनुशासन के साथ ही जनता के बीच रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रविवा सुबह रावली मंडल के मोहनपुरा बूथ 54 में अनुसूचित कार्यकर्ता हरी बाबू के निवास पर उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास योजना में बने हरी बाबू  के घर में बैठकर जलपान किया। पार्टी की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-
सड़क पर कुर्सी डालकर बैठे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, रात में परखे कानून व्यवस्था के हालात, फरियादियों से मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ अध्यक्ष अमन माहौर व सेक्टर सयोजक से भी मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर,  महानगर अध्यक्ष भानू महाजन, महेश शर्मा, अशोक पिप्पल, रश्मि सिंह, परांशु दुबे, मनीष  शाहू, राहुल वैत, राजेन्द्र माहौर, रूप्पी, अर्जुन सिंह, ओम शर्मा, विकास, बंटी कुमार, रघु पंडित, प्रवीन जैन, गौरव जैन, रोहित चंदेल, जीतेन्द्र राव, देव, शेखर सुमन, सचिन चौधरी, रिषभ, आनंद,  सोनू शाक्यवार, पारूल श्री वास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
 

BJP state president Swatantra Dev Took Refreshments At Scheduled Caste worker
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद, एटा, कासगंज और मैनपुरी के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
इससे पहले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने फिरोजाबाद, एटा, कासगंज और मैनपुरी जिले की अलग-अलग बैठकों में संगठन की सक्रियता और जन समस्याओं के बारे में सवाल पूछे। सर्किट हाउस में आयोजित बैठकों में हर जिले के संगठन की समीक्षा की गई। 

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से सेक्टर संरचना एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। ऐसे में हर सेक्टर को भाजपा का अभेद्य किला बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। बूथ स्तर पर संगठन की रफ्तार कोरोना काल में कम हुई थी, उसे गति देनी है।

उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों और ऐसे परिवारों का फोन पर ही हालचाल जरूर जानें। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का हल करवाएं। प्रदेशाध्यक्ष ने स्नातक और एमएलसी चुनाव को लेकर भी चर्चा की और सुझाव मांगे। प्रदेशाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति, संगठन की प्रगति और प्रशासन आपकी सुनवाई कर रहा है या नहीं, जैसे सवाल भी पूछे। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान गोष्ठियां, पौधरोपण, रक्तदान समेत अन्य सेवा कार्य करें।


वहीं 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और गांधी जयंती के अवसर पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम होंगे। बैठकों में ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिले के सांसद व विधायकों ने भी हिस्सा लिया। व्यवस्थाएं ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल और महामंत्री हेमेंद्र शर्मा ने संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed