फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP State President Swatantra Dev said Non-BJP governments have cheated the deprived class

आगरा में बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव: गैर भाजपाई सरकारों ने किया वंचित वर्ग के साथ छलावा

Fri, 01 Oct 2021 03:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 03:20 PM IST
सार

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विरोधी दलों पर साधा निशाना। आगामी चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। 

विज्ञापन
BJP State President Swatantra Dev said Non-BJP governments have cheated the deprived class
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने वंचित वर्ग के साथ छलावा किया। उनके हितों के लिए बनाई गई योजनाओं का अधिकांश लाभ दलालों ने उठाया। भाजपा सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी भेदभाव तक पहुंच रहा है। 

विज्ञापन


आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड मैरिज होम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गुरुवार को बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह देखें कि किसी वंचित का हक नहीं मारा जा रहा हो। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। 
विज्ञापन


मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सभी जातियों के सहयोग की जरूरत है। भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलती है। प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य, भोला सिंह, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित, देवेंद्र चौधरी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष इंद्रजीत आर्य आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

100 दिन, 100 काम का मंत्र दे गए बंसल
भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि छह अक्तूबर तक जिलों से लेकर मंडलों तक का गठन कर लें। संगठन के गठन में कोई बहाना नहीं चलेगा, जो काम करेगा, वही टिकेगा। उन्होंने कहा कि बूथ सत्यापन में फर्जीवाड़ा मिला तो उसकी जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष की होगी। 

सात से 15 अक्तूबर तक पन्ना प्रमुख, जिला, ब्रज क्षेत्र व प्रदेश के सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुख बनेंगे। पन्ना प्रमुख को वोटर लिस्ट का पन्ना लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना है। एक अक्तूबर से दस जनवरी तक 100 दिन, 100 काम के विभिन्न आयोजन होंगे। पार्टी के डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है, जबकि पुराने ढाई करोड़ सदस्यों से संपर्क में रहना है।

 इससे पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघपाल, प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, ब्रज क्षेत्र प्रभारी अश्वनी त्यागी, संजीव चौरसिया ने दीप जलाकर बैठक की शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, अंजुला माहौर, नगेंद्र सिकरवार, हेमेंद्र शर्मा, दयाशंकर सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, नवल तिवारी, हेमंत राजपूत, अखिलेश चौहान, वीरेंद्र अग्रवाल, अवधेश रावत, अनिल भारद्वाज आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed