फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP state president said I don't want the West to feel like it's just the East, so I started my journey from the Braj region.

Agra News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- पश्चिम को सिर्फ पूरब का न लगूं, इसलिए ब्रज क्षेत्र से शुरू की यात्रा

Sun, 28 Dec 2025 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
BJP state president said I don't want the West to feel like it's just the East, so I started my journey from the Braj region.
साकेत कॉलोनी स्थित निवास पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी स
आगरा। पश्चिम के कार्यकर्ताओं को ये न लगे कि पूरब के नेता हैं, पश्चिम पर ध्यान नहीं देंगे, इसलिए पहली यात्रा बांके बिहारी का आशीर्वाद लेकर ब्रज क्षेत्र से शुरू की है। यह बात भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सदर स्थित होटल में आयोजित ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी और सर्वसमाज की पार्टी है। इसके खिलाफ बात करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ में हाल ही में हुईं बैठकें फिर न हों, इसके लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं को चेताया गया है। स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई ऐसा करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ पार्टी संविधान के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मथुरा में बांके बिहारी का दर्शन करने के बाद आगरा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। सींगना में जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया व सिकंदरा में महानगर इकाई ने स्वागत किया। सदर स्थित होटल तक निकले काफिले और स्वागत कार्यक्रमों की वजह से कई जगह जाम भी लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2047 के विकसित भारत के विजन में योगदान देने और 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए काम करने को कहा। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय व जयवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश मंत्री व एमएलसी विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---
भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश, लालू, ममता सहित इंडी गठबंधन के दलों में पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए कार्यकर्ता को उनके खानदान में पुनर्जन्म लेना पड़ेगा। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा होता है। भाजपा में जहां जिसकी जरूरत होती है, पार्टी उसे वहां नियुक्त करती है। सांसद, प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनाती है। चौधरी ने कहा कि भाजपा की खूबी है कि यहां कोई छोटा या बड़ा कार्यकर्ता नहीं होता।

---
ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ता जुझारू
उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनाए जाने के एलान के समय संसद का सत्र चल रहा था। कई अहम बिल पास होने थे, इसलिए दिल्ली रहना पड़ा। इस दौरान पश्चिम और ब्रज क्षेत्र से जो भी कार्यकर्ता मिलने पहुंचे, उन्हें मिलने संसद की कार्यवाही छोड़कर घर जाता था। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ता जुझारू हैं इसलिए सभी का सहयोग जरूरी है। अगर कार्यकर्ता ठान लें तो उन्हें कोई रोक नहीं सकता लेकिन अगर वह घर बैठ जाएं तो सफलता नहीं मिल सकती। उन्होंने कहा कि वह हर समय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed