फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp,sp,rajnikant mahesweri,political agenda

आतंक, अत्याचार और जातिवाद की राजनीति का हुआ खात्मा-माहेश्वरी

Fri, 08 Oct 2021 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
bjp,sp,rajnikant mahesweri,political agenda
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में साथ चलते पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
टूंडला। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी। जनता का हर वर्ग सरकार से संतुष्ट है। यह बातें भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के प्रतिष्ठान पर पोस्टकार्ड अभियान के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश से आतंक, अत्याचार और जातिवाद की राजनीति का खात्मा हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नई ऊंचाईयों को छूने का काम किया है। बाहुबलियों का आतंक पूरी तरह से समाप्त हो गया। अपराधी जेल में है या फिर प्रदेश से बाहर। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद चल रही है। विपक्षी दल सरकार को बदनाम करने के लिए फर्जी किसानों का सहारा ले रहे हैं, परंतु जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी योजनाओं का हर पात्र को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। कानून का राज स्थापित है। इस दौरान उनका फूल माला पहनाकर स्वगात किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, राम तीर्थ चक, मंडल उपाध्यक्ष गिरवर निषाद, दिनेश गुप्ता, विपिन जैन, विजय प्रजापति, शैलेंद्र बाल्मीकि, दीपक ठेनुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed