{"_id":"65e9f840f9f0aceeb70307c1","slug":"bjp-scheduled-caste-mahasammelan-buses-stuck-on-the-way-chairs-left-vacant-in-the-pandal-2024-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन: सीएम योगी और जेपी नड्डा की सभा...पर कुर्सियां रह गईं खाली, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन: सीएम योगी और जेपी नड्डा की सभा...पर कुर्सियां रह गईं खाली, जानें वजह
Fri, 08 Mar 2024 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:04 AM IST
सार
भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन के लिए विभिन्न जिलों से 150 से अधिक बस आईं, लेकिन सभी रास्ते में फंस गईं। इस वजह से पंडाल में कुर्सियां तक खाली रह गईं।
विज्ञापन
कुर्सियां रह गईं खाली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा महा सम्मेलन के पंडाल में आधी कुर्सियां खाली रह गईं। 150 से अधिक बसें रास्ते में फंस गईं। सुबह 10 बजे से डायवर्जन प्लान लागू हो गया। पुलिस-प्रशासन ने रास्ते बंद कर दिए। रोक-टोक के कारण भी बड़ी संख्या में लोग कोठी मीना बाजार मैदान तक नहीं पहुंच सके।
जीआईसी मैदान में बसों के लिए पार्किग व्यवस्था की गई थी। दोपहर 12 बजे सम्मेलन शुरू होना था। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 2 बजे मंच पर पहुंचे। उधर, अलीगढ़, बदायूं व अन्य जिलों से आई बसों को पहुंचने में विलंब हुआ। करीब तीन बजे सम्मेलन खत्म हुआ तब तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से भरी बसें रास्तों में फंसी थीं।
लोकसभा क्षेत्र से पर्याप्त संख्या में अनुसूचित वर्ग की भागीदारी सम्मेलन में नजर नहीं आई। खाली कुर्सियों को भरने के लिए बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बुलाई गई थीं। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी कोठी मीना बाजार पहुंचे।

5197.87 करोड़ की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण औैर शिलान्यास: लोकार्पण वाली प्रमुख परियोजनाएं
- खेरागढ़ में राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय आईटीआई भवन
- फतेहाबाद में जनपदीय ड्रग वेयर हाउस
- आगरा-शमसाबाद-राजाखेड़ा मार्ग पर नवीनीकरण कार्य
- अमृत योजना में वेस्टर्न जोन सीवरेज परियोजना आगरा पेयजल आपूर्ति परियोजना फेज- 3
- आगरा-बाह-कचौरा घाट मार्ग के किमी 81 से जैतपुर कलां-नंदगवां-पिनाहट-तासोड (राजस्थान सीमा) मार्ग का 2 लेन में चौड़ीकरण
- अछनेरा ब्लॉक के ग्राम-अभेदोपुरा में राजकीय आईटीआई भवन
- धनौली ड्रेनेज नगर पंचायत फतेहाबाद में नाला निर्माण
- आगरा-देवरी-इरादतनगर मार्ग का किमी 4 से 23.65 तक चौड़ीकरण
- एबीके मार्ग से प्रतापपुरा इंधौन मार्ग-खंदौली आंवलखेड़ा मार्ग
- सैंया से खेरिया वाया लादूखेड़ा मार्ग
- मंडलीय होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र
- आगरा इनर रिंग रोड प्रथम एवं द्वितीय चरण को जोड़ने वाले फतेहाबाद रोड पर फ्लाईओवर
इनका हुआ शिलान्यास
- 17 नग भूमिगत जलाशय, 1956 किमी राइजिंग मेन
- 407 नग शिरोपरि जलाशय 7598 किमी वितरण प्रणाली, 2,96,833 नग क्रियाशील गृह जल संयोजन
- राजकीय मेडिकल कॉलेज के लेडी लायल महिला चिकित्सालय परिसर का विस्तारीकरण
- खंदौली थाना परिसर में टाइप-ए एवं टाइप-बी के आवासीय भवन, अनावासीय भवन एवं सर्विस ब्लॉक
- पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल
- एसएन मेडिकल कॉलेज में 72 एवं 48 बेड की क्षमता के छात्रावास
- 14,000 नगर सीवर गृह संयोजन, 1,500 नग हाउस कनेक्टिंग चेंबर्स एवं 5.04 किमी सीवर लाइन
- बोदला-बिचपुरी-भरतपुर मार्ग पर ईदगाह-बांदीकुई रेल सेक्शन में किमी 10/3-4 के समपार संख्या-10ए पर 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु
- राजपत्रित अधिकारियों के लिए पुलिस लाइन में मल्टीस्टोरी आवासीय भवन