फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp rajya sabha members Harnath Singh Yadav Big Statement on Shri Krishna Janmabhoomi mathura

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह का बयान: 'यूपी चुनाव में मथुरा मुख्य एजेंडा, कृष्ण जन्मभूमि खाली कराना ही प्राथमिकता'

Sat, 01 Jan 2022 06:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jan 2022 06:19 PM IST
सार

भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराना है। 

विज्ञापन
bjp rajya sabha members Harnath Singh Yadav Big Statement on Shri Krishna Janmabhoomi mathura
किसान सम्मेलन को संबोधित करते सांसद हरनाथ सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को खाली कराना ही भाजपा की प्राथमिकता है। यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मथुरा को मुख्य एजेंडे में शामिल करने जा रही है। हरनाथ सिंह ने यह बयान शनिवार को मैनपुरी में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन में दिया। 

विज्ञापन

उन्होंने साफ कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव केवल प्रदेश में भाजपा की सरकार या योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है। और न ही जिले की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए है। यह चुनाव राम जन्मभूमि की तरह कृष्ण जन्मभूमि को मुगलकाल के काले धब्बे से मुक्त कराने के लिए है। 
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि को खाली करने के लिए जो भी करना पड़े करना चाहिए। यह कार्य केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि को खाली कराने के लिए लोगों से दोनों हाथ उठवाकर समर्थन भी मांगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा की बारी है। कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव को दी यह चुनौती
हरनाथ सिंह ने सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने मंच से जय श्रीराम, वंदेमातरम या भारत माता की जय का नारा लगाकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ऐसा इसलिए नहीं कर सकते, क्योंकि उनका वोटबैंक नाराज हो जाएगा।

प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा भाजपा सरकार से पहले किसान आत्महत्या किया करते थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की दशा सुधारने का काम किया है। भाजपा हमेशा किसानों के हित की रही है। किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का भी बखान किया।

गुंडा-माफिया राज को भाजपा ने किया खत्म 
सम्मेलन में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि सपा शासनकाल में गुंडा माफिया राज चलता था। भाजपा ने गुंडाराज माफिया राज खत्म किया है। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित के लिए जनकल्याणकारी योजना चलाईं, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed