{"_id":"5830abb74f1c1bfe518fed7a","slug":"bjp-p","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 तक एक करोड़ गरीबों को मिलेगी छत: तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 तक एक करोड़ गरीबों को मिलेगी छत: तोमर

Updated Sun, 20 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीबों को बेहद सस्ती दरों पर छत उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार के लक्ष्य के मुताबिक 2019 तक देश के करीब एक करोड़ गरीबों को छत मुहैया कराई जाएगी। यह कहना है कि ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र तोमर का। वे शनिवार को कोठी मीना बाजार में पीएम की सभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए नरेंद्र तोमर ने कहा कि 2013 में 21 नवंबर को मोदी जी ने कोठी मीना बाजार में रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि हम सरकार चलाकर चले जाने के लिए सरकार नहीं बनाएंगे अपितु सरकार बनाकर गरीबों, शोषितों एवं वंचितों के उत्थान के लिए काम करने को बनाएंगे। 20 नवंबर को कोठी मीना बाजार से प्रधानमंत्री आवास योजना लांच की जाएगी। इस योजना के तहत 2019 तक एक करोड़ उन गरीबों को छत मुहैया करायी जाएगी जिनके पास खुद के आवास नहीं है। यह आवास 25 वर्ग मीटर में बनेंगे। 1.50 लाख रुपये कीमत होगी। इसके अंदर रसोई भी होगी, बिजली का कनेक्शन भी होगा, शौचालय भी होगा, शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था होगी। इस योजना के लिए 81 हजार करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। आवासीय योजना से जहां एक करोड़ लोगों को छत मिलेगी वहीं लाखों लोगों को रोजगार और मेक इन इंडिया के तहत स्टील, सीमेंट, आदि उद्योगों को भी लाभ होगा। इस दौरान प्रदेश सहप्रभारी एवं सांसद रमेश विधुड़ी, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, पूर्व ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अश्वनी वरिष्ठ, अरुण पाराशर, केके भारद्वाज आदि मौजूद रहे।