फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP organization elections 45 contenders to become district president in Agra

भाजपा संगठन चुनाव 2025: आगरा में जिलाध्यक्ष बनने के लिए 45 दावेदार, पूर्व विधायक और दो महिलाएं दौड़ में आगे

Sat, 11 Jan 2025 10:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 10:46 AM IST
सार

भाजपा जिलाध्यक्ष पद की दौड़ शुरू हो चुकी है। आगरा में 45 दावेदार हैं, लेकिन दौड़ में कुछ ही नाम आगे चल रहे हैं। इस दौड़ में एक पूर्व विधायक, दो महिलाएं भी शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
BJP organization elections 45 contenders to become district president in Agra
भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर जिला अध्यक्ष के दावदारों के चयन से पूर्व मौजूद जिले के मंडल अध्यक् - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए 45 दावेदारों ने चुनाव अधिकारियों के सामने अपने दावे पेश किए। वहीं राज्य परिषद के लिए 6 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। एक विधायक भी पहुंचे। मंडल अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा पूरे दिन लगा रहा। इससे जिलाध्यक्ष पद के लिए घमासान होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव और जिला प्रभारी अमित वाल्मीकि के समक्ष नामांकन दाखिल किए गए। सुबह से ही दावेदार और उनके समर्थक पहुंचने लगे थे। किसी ने पार्टी में लंबे समय से किए कार्यों का ब्योरा दिया तो किसी दावेदार ने प्रस्तावकों और समर्थन में विधायकों का ब्योरा भी दिया।
विज्ञापन


 

हालांकि संगठन के चुनाव में प्रस्तावकों की अनिवार्यता खत्म है। दावेदारों का केवल भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता होना और संगठन में उनके कार्यों को ही देखा जाएगा। सुबह से शाम 4 बजे तक दावेदारों का आना-जाना लगा रहा। दूसरी ओर, फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल वर्मा भी अपने दावेदार के समर्थन में ब्रज क्षेत्र कार्यालय पहुंच गए। हालांकि उनका कहना था कि वह किसी के समर्थन में नहीं आए हैं। वह चुनावी प्रक्रिया देखने के लिए पहुंचे हैं।


 
विज्ञापन

एक पूर्व विधायक, दो महिलाएं भी मैदान में
जिलाध्यक्ष पद के लिए एक पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा ने भी दावा पेश किया है। विधानसभा में भाग्य आजमा चुके एक ब्राह्मण नेता भी मैदान में हैं। इनके अलावा संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, कई महामंत्री भी दौड़ में शामिल हैं। जिलाध्यक्ष पद के आरक्षित होने की खबर उड़ने के बाद अनुसूचित जाति व अति पिछड़े वर्ग के कई दावेदार दौड़ में शामिल हो गए। ब्राह्मणों के साथ क्षत्रिय उम्मीदवारों ने भी दावा पेश किया है।

 
विज्ञापन

सह चुनाव प्रभारियों ने भी भरा नामांकन
जिला सह चुनाव प्रभारी बनाए गए मेघराज सोलंकी और शिव कुमार भी नामांकन दाखिल करने के बाद उम्मीदवारों की सूची में शामिल हो गए। उन्हें चुनाव प्रक्रिया से अलग कर दिया गया।

 

राज्य परिषद के लिए सात नामांकन
प्रदेश संगठन चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रदेश परिषद के सदस्य पद के लिए राजकुमार पथिक, लाल सिंह राजपूत, विश्वनाथ शर्मा, उर्मिला प्रकाश, विनोद जैन, आनंद गुप्ता, दीनदयाल मंगल ने अपने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed