फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP occupy Thakur's 'baisi'

ठाकुरों की ‘बाइसी’ पर भाजपा का कब्जा

Thu, 16 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Thu, 16 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
BJP occupy Thakur's 'baisi'
bjp logo

विज्ञापन
एत्मादपुर के ठाकुरों की ‘बाइसी’ के सहारे दूसरी बार विधानसभा में पहुंचना चाह रहे डा. धर्मपाल सिंह के इस किले को भाजपा ने ढहा दिया है। केसरिया झंडा बुलंद करते हुए भाजपा इस गढ़ में ठाकुर मतदाताओं को रिझाने में कामयाब रही। धर्मपाल ने इस क्षेत्र में संघर्ष तो बहुत किया लेकिन ठाकुरों ने जीत का रास्ता नहीं खोला। ‘बाइसी’ ने सपा और रालोद को तो सिरे से नकार दिया।
एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में ठाकुरों की ‘बाइसी’ जीत की चाबी मानी जाती है। जिस प्रत्याशी पर इसने अपना प्यार लुटा दिया, वह विधानसभा में नजर आता है। पिछली बार बसपा प्रत्याशी डा. धर्मपाल सिंह ठाकुरों का मत जीतने में सफल रहे और विधायक बन गए। लेकिन इस बार उनके विजय रथ को भाजपा के ठाकुर प्रत्याशी रामप्रताप सिंह चौहान ने रोक दिया। क्योंकि इस चुनाव में ‘बाइसी’ उनके पक्ष में खड़ी नजर आई। रामप्रताप इसी बाइसी के सहारे जिले में सबसे अधिक वोट (137381 वोट) पाने में कामयाब रहे। हालांकि धर्मपाल को भी पिछली बार से अधिक वोट मिले। उन्हें 90128 वोट मिले लेकिन इसमें बसपा का मूल वोट बैंक भी शामिल था। ठाकुरों की ‘बाइसी’ के अधिकांश मतदान केंद्रों पर भाजपा ही आगे रही। वह भी अच्छे खासे अंतर से। रालोद प्रत्याशी नरेंद्र बघेल तो कुछ बूथों पर अपना खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं, सपा प्रत्याशी राजाबेटी बघेल तमाम बूथों पर तीन अंकों में वोट हासिल नहीं कर सकीं।
विज्ञापन


इनसेट
मतदान केंद्र                            बसपा    रालोद    सपा    भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक वि., आंवलखेड़ा  1359  11      100    1785    
प्राथमिक विद्यालय, हसनपुर        404    13        41    972
प्राथमिक विद्यालय, ऊंचा          280    3          14    297
प्राथमिक विद्यालय, चौकडा        224    3            62    1152
प्राथमिक विद्यालय, नया बांस     288    0         12     469
प्राथमिक विद्यालय, बेलौठ         212    4            10   540



राजनाथ का दिखा असर
भाजपा के वरिष्ठ नेता व गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभाओं का एत्मादपुर की बाइसी पर असर दिखाई दिया। उनकी सभाओं में काफी भीड़ थी। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस बार ठाकुर मतदाताओं का रुझान भाजपा की ओर अधिक है। 11 मार्च को खुली ईवीएम से यह साफ भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed