फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP, NAGENDRA DUBEY

आम आदमी को मिला बजट का लाभ

Fri, 06 Mar 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
BJP, NAGENDRA DUBEY
06एमएनपी-05-भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। केंद्र और प्रदेश सरकार के बजट का आम आदमी को लाभ मिला है। विरोधी दल जनता के बीच बजट को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। विरोधी दलों की हकीकत जनता जान चुकी है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। यह बातें शुक्रवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र के महामंत्री नागेंद्र दुबे ने कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई बजट गोष्ठी में उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के पात्रों को मिल रहा है। नागरिकता संशोधन कानून से किसी की नागरिकता नहीं ली जाएगी। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय हों। लोगों को सरकार की योजनाओं को बताएं। विरोधी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को रोकने के लिए अभियान चलाकर काम करें। पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। गोष्ठी संयोजक भूपेंद्र यादव ने कहा कार्यकर्ताओं की दम पर पार्टी लोकसभा सीट पर भी जीतेगी। चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा। राहुल चतुर्वेदी, ममता राजपूत, बलवीर धनगर, नारम सिंह लोधी, वीरेंद्र शाक्य, प्रदीप चौहान राज, सौरभ दुबे, अनुराग पांडेय, विजय सिंह वैस, सत्यपाल यादव, संजीव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed