फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Sakshi Maharaj says CM Yogi Adityanath should be contest election from Mathura

भाजपा सांसद साक्षी महाराज बोले: मुख्यमंत्री योगी मथुरा को बनाएं अपना कार्यक्षेत्र, अगली लड़ाई वहीं लड़नी है

Sun, 09 Jan 2022 08:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 08:50 PM IST
सार

भाजपा सांसद साक्षी महाराज रविवार को एटा के अलीगंज पहुंचे। उन्होंने यहां सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अपने आश्रम पर पत्रकार वार्ता में मथुरा को लेकर बड़ा बयान दिया। 

विज्ञापन
BJP MP Sakshi Maharaj says CM Yogi Adityanath should be contest election from Mathura
भाजपा सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां से भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, वहां से प्रतिद्वंदियों की जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर चाहते हैं कि योगी मथुरा को अपना कार्यक्षेत्र बनाएं, क्योंकि अगली लड़ाई हमें वहीं लड़नी है।

विज्ञापन

भाजपा सांसद ने कहा कि राम, कृष्ण, काशी विश्वनाथ तीनों लेंगे एक साथ हम शुरू से ही यह कहते आए हैं। भगवान श्रीराम और काशी का काम हो गया है, अब कन्हैया का काम रह गया है। हम लोग दृढ़ संकल्पित हैं कि वहां भी भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर का निर्माण हो। 
विज्ञापन

साक्षी महाराज रविवार को एटा के अलीगंज पहुंचे। उन्होंने यहां सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एटा में सांसद साक्षी महाराज ने अपने आश्रम पर पत्रकारों से वार्ता की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधियों को मिलेगी कड़ी सजा 
भाजपा सांसद ने कहा कि संदीप गुप्ता की हत्या करने वालों को पुलिस ढूंढ़कर जल्द गिरफ्तार करेगी और उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी। मुझे देश के कानून पर विश्वास है। संदीप हमेशा ही समाजसेवा में लगे रहते थे। वह मेरा शिष्य था, जब भी मैं एटा आया तो मुझसे मिलने जरूर आया। 

सांसद ने कहा कि यहां से भी बड़ी अदालत है ईश्वर की, जहां इंसाफ जरूर मिलेगा। अपराधियों को ईश्वर क्षमा नहीं करता है। उन्होंने बताया कि संदीप हत्याकांड की जानकारी मिलते ही डीआईजी से लेकर डीजीपी तक बात की। अपराधियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी सात पुश्तें याद रखेंगी। 

त्रयोदशी कार्यक्रम में विधायक धीरेंद्र सिंह वर्मा, कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, बबलू चौहान, प्रदीप गुप्ता आदि ने संदीप गुप्ता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उधर, संदीप गुप्ता हत्याकांड के विरोध में पांचवें दिन भी गांधी मूर्ति चौराहा पर क्रमिक अनशन और धरना जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed