{"_id":"5d20a6a78ebc3e6c9a25be52","slug":"bjp-mp-ram-shankar-katheria-said-guard-gun-shot-to-save-me","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा प्रकरण: सांसद कठेरिया बोले- मुझे बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी ने किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा प्रकरण: सांसद कठेरिया बोले- मुझे बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी ने किया फायर
Sun, 07 Jul 2019 08:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Jul 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
सांसद रामशंकर कठेरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा सांसद व अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर हमले की स्थिति में सुरक्षाकर्मी ने फायर किया। मुझे घेरने की कोशिश की गई थी।
कठेरिया ने बताया कि शनिवार सुबह 8.30 बजे इटावा में एक कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था। वो अपने काफिले के साथ शुक्रवार रात लगभग एक बजे दिल्ली से निकले थे। शनिवार सुबह चार बजे इनर रिंग रोड टोल से उनकी गाड़ी निकल गई।
काफिले में उनकी गाड़ी के पीछे एक अन्य गाड़ी थी, जिसमें सीआईएसएफ के जवान थे। यह गाड़ी भी उनकी गाड़ी के साथ निकल गई लेकिन लगभग 50 मीटर दूर स्पीड ब्रेकर पर गाड़ियों की रफ्तार कम होते ही लाठी-डंडे से लैस चार-पांच लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली।

जवानों और इन लोगों के बीच में तू-तू मैं-मैं हो रही थी। शोर सुनकर मैं भी अपनी गाड़ी से उतरकर आ गया। इसी बीच कुछ और लोगों ने मुझे भी घेरने की कोशिश की। उनके हाथ में डंडे और फावड़े थे। इस पर मेरे बचाव में सुरक्षाकर्मी ने हवाई फायर किया।
घटना थाना एत्मादपुर क्षेत्र में इनररिंग रोड के टोल प्लाजा की है। टोल कर्मियों का आरोप है कि भाजपा सांसद और उनके समर्थकों ने मारपीट की है। फिलहाल पुलिस ने टोल कर्मियों की तहरीर पर सांसद सहित अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
BJP MP RS Katheria: My security did not attack toll plaza employees, they first attacked my ppl. Toll employees did not know other cars were part of my convoy, they thought some other car is slipping through behind mine. My security guard only fired in self defence. pic.twitter.com/sANO2i6JWl
— ANI UP (@ANINewsUP) July 6, 2019