{"_id":"61f0000086a33d513f52a871","slug":"bjp-mp-pratap-chandra-sarangi-prays-in-govardhan-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गिरिराज की शरण में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी, प्रभु की भक्ति में हुए लीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गिरिराज की शरण में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी, प्रभु की भक्ति में हुए लीन
Tue, 25 Jan 2022 07:19 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:19 PM IST
सार
प्रताप चंद्र सारंगी के साधारण रहन-सहन से सभी बाकिफ हैं, मोदी सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन
गिरिराज मंदिर पहुंचे प्रताप चंद्र सारंगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और साइकिल चलाने से मशहूर हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप चन्द्र सारंगी मंगलवार को गोवर्धन पहुंचे। गिरिराज मंदिर में बैठ कर प्रभु की आराधना की। भाजपा नेता महादेव शर्मा, समाजसेवी महावीर शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
मंगलवार को लोक सभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी गोवर्धन के गुरु कृपा गार्डन पहुंचे और कार्यकर्ताओं से भेंट की। प्रताप चंद्र सारंगी ने गिरिराज मंदिर में बैठकर बीस मिनट तक गिरिराज प्रभु की आराधना की।
विज्ञापन
रहन-सहन से मशहूर मोदी कैबिनेट तक पहुंचे सारंगी
सारंगी फूस के घर में रहते हैं। आने-जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। सारंगी अपनी पेंशन की राशि गरीब बच्चों के लिए दान में दे देते हैं। वह एकांत जीवन बिताना चाहते थे, लेकिन उनका समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया था। अब वह वर्तमान में लोक सभा सदस्य हैं। चेहरे पर सफेद दाढ़ी, कम बाल, साइकिल और बैग उनकी पहचान हैं।
विज्ञापन
सारंगी ने कहा कि मेरा जीवन बचपन से ही साधारण रहा है। ब्रज में भगवान कृष्ण वास करते हैं। उन्होंने अनेकों लीलाएं की हैं। वृंदावन और गोवर्धन में आकर मन को शांति मिलती है। गिरिराजजी के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई है।