फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Hema Malini reaction on Union Budget 2019

हेमा मालिनी ने बजट को बताया अच्छा, कहा- 'नारी तू नारायणी' से और सशक्त होंगी महिलाएं

Sat, 06 Jul 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jul 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Hema Malini reaction on Union Budget 2019
भाजपा सांसद हेमा मालिनी - फोटो : ANI
देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में महिलाओं पर विशेष जोर दिया गया है। इसे मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने महिलाओं के लिए अच्छा बजट बताया है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को 'नारी तू नारायणी' के नारे को समझना होगा। 
विज्ञापन


संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बजट पेश करते हुए 'नारी तू नारायणी' का नारा दिया और महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की कही एक बात के जरिए समाज में महिलाओं के महत्व को बताया। 
विज्ञापन


बजट पर हेमा मालिनी ने कहा कि मुझे काफी अच्छा लगा जब एक महिला वित्त मंत्री ने बजट पेश किया। हमें उन पर गर्व है। हेमा मालिनी ने कहा कि महिलाओं के लिए यह एक अच्छा बजट है। मोदी सरकार की योजनाओं से महिलाएं आर्थिक तौर पर और सशक्त होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'नारी तू नारायणी' नारे पर हेमा मालिनी ने कहा कि सरकार के इस नये नारे को अगर समाज के लोग समझ लें तो महिला के प्रति हिंसा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं का ही नहीं, हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed