{"_id":"5dedd6d48ebc3e1b93789bc1","slug":"bjp-mp-arun-singh-said-over-women-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य बोले, दुष्कर्म के दोषियों को जल्द सजा का हो प्रावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य बोले, दुष्कर्म के दोषियों को जल्द सजा का हो प्रावधान
Mon, 09 Dec 2019 10:38 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह निर्विरोध राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में आए। उन्होंने बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के निकट पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं के दोषियों को जल्द ही सजा का प्रावधान होना चाहिए। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि बांकेबिहारी के आशीर्वाद से यह दायित्व प्राप्त हुआ है। प्रभु से यह प्रार्थना है कि जो दायित्व मुझे मिला है, उसका देश एवं प्रदेश के विकास के लिए अपना योगदान दे सकूं। नगर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका माला, पटुका पहनाकर एवं बांकेबिहारी का चित्रपट देकर उनका स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, विधायक कारिंदा सिंह, मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, आकाश गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, मुकेश गौतम, अनिल खंडेलवाल, प्राण बल्लभ दुबे, उदयन शर्मा, राजेश पंडित, पंकज शर्मा, योगेश योगीराज आदि उपस्थित थे।