फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Anil Jain held Bhajan Sandhya at ladli ji mandir barsana

भाजपा के राज्यसभा सांसद ने तोड़ी मंदिर की मर्यादा, प्रतिबंध के बावजूद कराया यह कार्यक्रम

Fri, 29 Mar 2019 07:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Anil Jain held Bhajan Sandhya at ladli ji mandir barsana
प्रतिबंध के बाद भी लाडली जी मंदिर में भजन गाते कलाकार
मथुरा के बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर में प्रतिबंध के बावजूद भाजपा के राज्यसभा सांसद ने भजन संध्या का आयोजन कराया। साउंड लगाकर मंदिर प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाईं। वहीं भजन संध्या कार्यक्रम को लेकर कोई बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


प्रबंध समिति व प्रशासन ने 2015 में लाडली जी मंदिर में होने वाले भजन संध्या कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसी रोक के चलते प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा के कार्यक्रम को मंदिर परिसर में नहीं होने दिया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने राधारानी मंदिर में फूलबंगला एवं छप्पन भोग लगवाया। प्रतिबंध के बावजूद भजन संध्या कराई। राज्यसभा सांसद डॉ. जैन भजनों पर थिरकते रहे। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो वायरल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हो पाई। वहीं भजन संध्या कार्यक्रम को लेकर कोई बोलने को तैयार नहीं है।

मंदिर रिसीवर डॉ कृष्ण मुराली गोस्वामी ने बताया कि लाडलीजी मंदिर में हुई भजन संध्या की प्रबंध समिति ने कोई अनुमति नहीं दी। इससे पहले भी एक दरोगा ने यह कार्यक्रम कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed