{"_id":"5cf3800bbdec22070352c62a","slug":"bjp-mp-and-mla-support-to-owners-of-illegal-marriage-home-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद, विधायक ने रुकवाई अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, कोचिंग सेंटर तक सिमटा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद, विधायक ने रुकवाई अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, कोचिंग सेंटर तक सिमटा अभियान
Sun, 02 Jun 2019 01:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर को सील करती एडीए की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और उत्तर से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल अवैध निर्माण करने वालों की हिमायत में आ गए। चाहर अवैध मैरिज होम चलाने वालों की ढाल बने, जबकि खंडेलवाल कमला नगर आबादी में कारोबार चलाने वाले लोगों की। नतीजा यह रहा कि आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मैरिज होम पर सील लगाने की कार्रवाई नहीं की।
पिछले दिनों आवास विकास परिषद की टीम कमला नगर में अवैध निर्माण को सील करने पहुंची थी। लोगों की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कार्रवाई को रुकवाते हुए, आवास विकास परिषद के अधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया था। उनका कहना था कि निर्माण के वक्त कोई अधिकारी मौके पर नहीं आता।
व्यापारी जब अपनी जमा-पूंजी लगाकर निर्माण कर लेता है तो उसे सील करने की कवायद की जाती है। उन्होंने एलान कर दिया था कि नये भवन क्या, पुराने ऐसे निर्माण, जिन्हें विभाग सील करना चाहता है, उन्हें भी सील नहीं होने देंगे। मैरिज होम संचालकों की हिमायत में राजकुमार चाहर उस समय आए जब एडीए 22 मैरिज होम को सील करने का आदेश जारी कर चुका था। शनिवार से सील लगाई जानी थी।

बरातघरों पर नहीं हुई कार्रवाई
सांसद राजकुमार चाहर के विरोध के कारण आगरा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई सिर्फ कोचिंग सेंटरों तक सीमित रही। अभियान के पहले दिन न्यू आगरा क्षेत्र में पांच कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। वहीं एक कोचिंग सेंटर संचालक ने टीम के पहुंचने से पहले ही अपना सामान समेट कर शटर डाल दिया। उसने शपथ पत्र भी दिया कि वो मानक पूरे होने के बाद ही कोचिंग सेंटर का संचालन करेगा।
भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि मैरिज होम को सील करने की बजाय संचालकों से उनके मानक पूरे कराए जाएं। मानसून के दौरान लगभग चार महीने सहालग नहीं होती है। इस बीच सभी संचालकों से मानक पूरे कराए जा सकते हैं। यदि कोई संचालक मानक पूरे नहीं करता है तो उसके खिलाफ कदम उठाए जा सकते हैं। मगर, इससे पहले किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि कमला नगर और आवास विकास क्षेत्र में बहुमंजिला इमारत नहीं हैं। यहां छोटी-छोटी दुकानें और शोरूम हैं। इसलिए सूरत जैसे हादसे की संभावना नहीं है। ऐसे में हमारा कहना है कि किसी भी बनी हुई बिल्डिंग पर कोई कार्रवाई नहीं की जाए। महकमों को कोशिश करनी चाहिए कि भविष्य में अवैध निर्माण होने से पहले ही उन्हें रोका जाए।
एडीए के संयुक्त सचिव सोमकमल सीताराम ने बताया कि पहले दिन पांच कोचिंग सेंटर सील कर दिए गए हैं। अब सोमवार को बरात घरों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फोर्स के अभाव में एक साथ दोनों टीम कार्रवाई नहीं कर पाई है।