फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLAs son assaults toll employee in agra

UP: आगरा में भाजपा विधायक के बेटे का टोल पर हुआ विवाद, कर्मचारी को जड़े थप्पड़; वीडियो वायरल

Tue, 24 Feb 2026 06:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 24 Feb 2026 06:52 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में विधायक पुत्र ने टोल कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो  रहा है। 

विज्ञापन
BJP MLAs son assaults toll employee in agra
टाेल कर्मचारी से की मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा के रायभा टोल पर मंगलवार दोपहर को फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चाै. बाबूलाल के बेटे सुरेश चाैधरी का टोल कर्मचारी से विवाद हो गया। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में विधायक पुत्र कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि विधायक का कहना है कि कर्मचारी ने बेटे से अभद्रता की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। विधायक पुत्र सुरेश चाैधरी रायभा टोल प्लाजा पर कार से ग्वालियर की तरफ जा रहे थे। टोल से मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी पर फास्टैग नहीं था। आगे की तरफ शीशे पर विधायक लिखा था। वीआईपी पास भी लगा था। टोल कर्मी दाैरेठा निवासी संजय सिंह ने दो मिनट तक बैरियर नहीं उठाया। 
विज्ञापन


इस पर सुरेश चाैधरी कार से उतरे। सीसीटीवी के वायरल वीडियो में वह कर्मचारी को थप्पड़ मारते दिखते हैं। कर्मचारी के पीछे दौड़कर उसे पकड़ने की कोशिश भी करते हैं। कर्मचारी संजय सिंह का कहना है कि मथुरा नंबर की गाड़ी थी। आधार कार्ड मांगा था। गालीगलौज और मारपीट की गई। हालांकि उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक चौ. बाबूलाल ने बताया कि बेटा और बहू कार से जा रहे थे। टोल कर्मचारी ने काफी देर तक बैरियर नहीं खोला। इस बारे में कहने पर बेटे से अभद्रता कर दी। बेटे का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उसे फंसाया गया है। पहले से ही इस तरह की अभद्रता करने के लिए तैयारी की गई थी। सीसीटीवी फुटेज को वायरल किया गया।


सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। टोल कर्मी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। उसे बुलाया गया है। जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -आदित्य सिंह, एडीसीपी, पश्चिमी जोन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed