{"_id":"5d34a7848ebc3e6c926ac545","slug":"bjp-mla-yogendra-upadhyay-visits-sn-medical-college-found-garbage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएन मेडिकल कॉलेज में निरीक्षक को पहुंचे विधायक, वार्ड में मिला कुत्ता, साफ-सफाई चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन मेडिकल कॉलेज में निरीक्षक को पहुंचे विधायक, वार्ड में मिला कुत्ता, साफ-सफाई चौपट
Mon, 22 Jul 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल के नेत्र रोग विभाग में निरीक्षक को जाते विधायक, वार्ड में बैठा कुत्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक को एसएन मेडिकल कालेज का निरीक्षण में तमाम खामियां मिली। निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी सेंटर देखा। नेत्र विभाग के वार्ड में कुत्ता मिला। वार्ड के पीछे गंदगी की भरमार थी। गंदगी मिलने पर साफ-सफाई के निर्देश भी दिए।
सुबह करीब ग्यारह बजे विधायक ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की अवधि और कार्य प्रगति की जानकारी के बाद नेत्र रोग विभाग पहुंचे। यहां अपनी आंखों की जांच भी कराई।
मरम्मत कार्य का हाल देखने के वक्त वार्ड में कुत्ता मिला, इसके पीछे गंदगी से दुर्गंध आ रही थी। इस पर भड़कते हुए उन्होंने विभागाध्यक्ष को संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई करने को कहा। वार्ड में बिजली का उखड़ा हुआ बार्ड और तारों को हादसे होने की आशंका जताते हुए दुरुस्त कराने को कहा।

विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर और विभाग का निरीक्षण किया है। गंदगी मिलने पर साफ-सफाई को भी निर्देश दिए हैं। बेहतरी के लिए सभी विभागों के आपस में सामंजस्य बनाने को भी कहा है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके माहेश्वरी, एसआईसी डॉ. एसके मजूमदार, केके भारद्वाज, भूपेंद्र ठाकुर, सुनील कर्मचंदानी रहे।
बदहाल चिकित्सकीय सेवाओं पर दिया गोलमोल जवाब
एसएन में निरीक्षण को गए विधायक ने बदहाल चिकित्सकीय सेवाओं पर गोलमाल जवाब दिया। उनसे मरीजों के साथ डाक्टरों की अभद्रता, इलाज में लापरवाही और अव्यवस्था के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट दीजिए। इलाज में लापरवाही से हुई मरीजों की मौत के बारे में कुछ नहीं कहा और नहीं उन्होंने मरीजों से दवा समेत अन्य चिकित्सकीय सेवाओं का हाल जाना।