{"_id":"5d25d4458ebc3e6cb56838d5","slug":"bjp-mla-yogendra-upadhayay-said-gangajal-will-provide-in-shahganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः घर-घर मिलेगा गंगाजल, विधायक ने तैयार किया शहरवासियों के लिए यह प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः घर-घर मिलेगा गंगाजल, विधायक ने तैयार किया शहरवासियों के लिए यह प्लान
Thu, 11 Jul 2019 09:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 11 Jul 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
विधायक योगेंद्र उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
शाहगंज क्षेत्र में घर-घर गंगाजल पहुंचाने के लिए नई पाइप लाइन डाली जाएगी। सरकार ने 69.37 करोड़ रुपये की दूसरे चरण की योजना को हरी झंडी दिखा दी है।
डेढ़ साल में 89 किमी लंबी पाइप लाइन डालने का काम पूरा किया जाएगा। इसका लाभ 11 हजार परिवारों को मिलेगा। इससे पहले 127.95 करोड़ की एक योजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है।
विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि राज्य सरकार ने शहर में पाइप लाइन डालने के लिए करीब आठ सौ करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। योजना के तीन चरण हैं।

Trending Videos
पहले चरण में 127.95 करोड़ और दूसरे चरण में 69.37 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। जिससे अब शाहगंज और बोदला क्षेत्र में करीब 89 किमी लंबी पाइप लाइन डाली जा सकेगी। करीब 11 हजार परिवारों के 55 हजार लोगों को लाभ होगा।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, केके भारद्वाज, सुनील करमचंदानी, अलौकिक उपाध्याय, मनोज वर्मा, सियाराम प्रजापति, दिलीप खंडेलवाल, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
127.95 करोड़ की स्वीकृत योजना का श्रेय ले चुके हैं मेयर
दो सप्ताह पहले महापौर नवीन जैन पहले चरण में होने वाले कार्य की योजना का श्रेय ले चुके हैं, जबकि विधायक योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि वह हमेशा खुद की बनाई हुई दीवार पर ही पोस्टर लगाते हैं। मैंने घर घर गंगाजल पहुंचाने के लिए मेहनत की थी। उसका हर सबूत उनके पास है।