{"_id":"64a177d8038caba566004843","slug":"bjp-mla-scolded-police-at-crossroads-on-taking-bribe-in-agra-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे
Mon, 03 Jul 2023 12:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:47 AM IST
सार
आगरा में भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया है। कहा कि वर्दी का ख्याल है नहीं तो...ठोकेंगे। यहां गुंडई कर रहे हैं। इस जगह को उगाही का अड्डा बना दिया है।
विज्ञापन
UP News: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा विधायक ने पुलिस वालों को रिश्वत लेकर गाड़ी छोड़ते हुए पकड़ा। इस पर वह भड़क गए। पुलिस अधिकारियों को फोन करके इन पुलिसकर्मियों की शिकायत की। कहा कि वर्दी का ख्याल रखें नहीं तो ठुकेंगे। पब्लिक ने भी विधायक की बातों का समर्थन किया।
विज्ञापन
मामला कमलानगर थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक रोड का है। रविवार की दोपहर भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल इधर से निकल रहे थे। इसी समय यहां पर यातायात पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने विधायक की गाड़ी को भी रोक लिया। इस पर विधायक का पारा चढ़ गया। इसी समय लोगों ने बताया कि पुलिस सीट बेल्ट न लगाकर निकल रहे लोगों से वसूली कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: प्रेमिका की दूसरी जगह तय हो गई शादी तो शैतान बना प्रेमी, घर में घुसकर की ऐसी हालत...देखकर कांप गई रूह
विज्ञापन
कई अन्य लोगों ने भी यही बात कही। गाड़ी रोकने पर विधायक का पारा पहले से चढ़ा था, यह बात सुनते ही वह आग बबूला हो गए। उन्होंने तत्काल पुलिस अधिकारियों को फोन करके इस मामले से अवगत कराया। कहा कि इस जगह को वसूली का अड्डा बना दिया है। मेरे सामने पैसे ले रहे हैं। ठीक से काम करें। बस इनकी वर्दी का ख्याल है। नहीं तो गुंडई करेंगे तो...ठुकेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन