फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLA Sanjeev Diwakar 11 year old son died under suspicious circumstances

UP News: भाजपा विधायक के 11 साल के बेटे की मौत, आवास पर जुटी लोगों की भीड़

Tue, 02 May 2023 06:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 06:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की विधानसभा जलेसर से भाजपा विधायक संजीव दिवाकर के 14 वर्षीय पुत्र रेनू की मौत हो गई।

विज्ञापन
BJP MLA Sanjeev Diwakar 11 year old son died under suspicious circumstances
आवास पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की विधानसभा जलेसर से भाजपा विधायक संजीव दिवाकर के 11 वर्षीय पुत्र रेनू की आगरा स्थित निवास पर मंगलवार दोपहर मौत हो गई। शव यहां आते ही लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

विधायक का परिवार आगरा के सिकंदरा स्थित भावना स्टेट में रहता है।

बताया गया है कि रेनू की दोपहर के समय अचानक तबीयत खराब हुई। तुरंत परिजन उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां उसे मृत बता दिया गया। इसके बाद शव को जलेसर स्थित आवास पर लाया गया। इससे पहले ही सूचना मिलने पर वहां पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं परिचितों व समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया। शव के आने तक अपार भीड़ एकत्रित हो गई। बाबा मुन्नीलाल ने बताया कि रेनू कक्षा आठ का छात्र था और पढ़ने में काफी तेज था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri: शहनाई से पहले बड़ा हादसा, गैस सिलिंडर में लगी आग, दूल्हा सहित आठ झुलसे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रचार रोककर पहुंचे प्रत्याशी

विधायक के पुत्र की मृत्यु की खबर सुनते ही भाजपा का चुनाव प्रचार पूरी तरह थम गया। जलेसर सहित अवागढ़ और निधौली कलां के भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए। शोकसंतृप्त विधायक को सभी सांत्वना देने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed