फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLA's relative arrested for Raju Gupta murder case in agra

राजू गुप्ता हत्याकांड: विधायक का रिश्तेदार अंशुल गिरफ्तार, दरोगा अभी भी फरार

Mon, 31 Dec 2018 07:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Dec 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA's relative arrested for Raju Gupta murder case in agra
आरोपी अंशुल को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकदंरा थाना पुलिस की हिरासत में की गई युवक राजू गुप्ता की हत्या के 39 दिन बाद पुलिस ने आरोपी केमिकल कारोबारी अंशुल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह मथुरा के एक भाजपा विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने अंशुल की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में दरोगा अनुज सिरोही अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन


गैलाना रोड स्थित नरेंद्र एंक्लेव निवासी राजू गुप्ता की मौत 22 नवंबर 2018 को हुई थी। आरोप है कि पहले पहले पड़ोसी अंशुल और विवेक ने पीटा। फिर सिकंदरा थाना की पुलिस ने थर्ड डिग्री दी। अंशुल ने घर में सात लाख की चोरी होने की बात कही थी।
विज्ञापन


इसका केस दर्ज किए बगैर पुलिस विधायक लिखी गाड़ी से राजू को घर से ले गई थी। राजू की मौत हो जाने पर उसकी मां रेनूलता ने अंशुल और विवेक को नामजद कराया था। विवेक जेल में है। राजू की हत्या के बाद से सिकंदरा थाना का प्रशिक्षु दरोगा अनुज सिरोही फरार है। वो बुलंदशहर के अगौता का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे आरोपी मानते हुए उसकी गिरफ्तारी पर भी 20 हजार का ईनाम घोषित कर रखा है। सिकंदरा थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अंशुल को रुनकता से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed