फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLA Puran Prakash created a ruckus on toll plaza in mathura

मथुरा में टोल पर भाजपा विधायक का हंगामा: कर्मचारी को मारा थप्पड़, 18 मिनट तक टोल किया फ्री

Sat, 24 Jul 2021 07:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jul 2021 07:51 PM IST
सार

भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि यहां बेवजह वाहन रोके जाते हैं। टोल मैनेजर ने कहा कि 30 सेकंड से अधिक कोई वाहन नहीं रुकता। 

विज्ञापन
BJP MLA Puran Prakash created a ruckus on toll plaza in mathura
विधायक ने टोल कर्मी को मारा थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में शनिवार को बलदेव से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने नेशनल हाईवे स्थित महुअन टोल पर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने एक टोल कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। विधायक का कहना था कि टोल के कर्मचारी बेवजह वाहन रोकते हैं, जिसके कारण जाम लगता है और लोगों को परेशानी होती है। जबकि टोल प्रबंधन ने कहा कि किसी भी वाहन को 30 सेकंड से अधिक समय तक नहीं रोका जाता है। हंगामे के चलते करीब 18 मिनट तक टोल फ्री होने से वाहन निकलते रहे।

विज्ञापन


टोल प्रबंधन ने बताया कि दोपहर बाद करीब चार बजे भाजपा विधायक का काफिला आगरा की तरफ से मथुरा के लिए जा रहा था। विधायक के आगे जो गाड़ी थी, उसे टोल पर कुछ सेकंड के लिए रोककर एंट्री करने के बाद जाने दिया गया। इसके बाद जैसे ही विधायक की गाड़ी पहुंची तो सिग्नल नीचे आ गया और कुछ ही सेकंड में सिग्नल ऊपर हो गया। इसी पर भाजपा विधायक गुस्साए गए। उन्होंने गाड़ी से उतर कर टोल कर्मी को थप्पड़ मार दिया। कहा कि मेरी गाड़ी को टोल पर रोका गया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने फ्री कराया टोल 
भाजपा विधायक के कहने पर उनके साथ चल रहे पुलिस कर्मी व अन्य ने सभी टोल फ्री करा दिए और बिना टोल दिए करीब 18 मिनट तक वाहन गुजरते रहे। उसी दौरान विधायक ने कहा कि यहां तैनात कर्मचारी सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। जाम लगने से लोगों को परेशानी होती है। विधायक ने वहां खड़े होकर डीएम और एसएसपी से ही शिकायत की। जब तक विधायक वहां रहे, जोर-जोर से चिल्लाकर हंगामा करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




BJP MLA Puran Prakash created a ruckus on toll plaza in mathura
टोल पर भाजपा विधायक पूरन प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

टोल मैनेजर सज्जन कुमार ने बताया कि यहां पर किसी भी वाहन को 30 सेकंड से ज्यादा नहीं रोका जाता है। जिस वक्त भाजपा विधायक जा रहे थे, उस समय जाम भी नहीं था। इतना जरूर हुआ कि ऑटोमेटिक सिस्टम होने के कारण सिग्नल डाउन हो गया, जैसे ही एंट्री हुई तो सिग्नल अप हो गया। इसमें टोल कर्मियों की कोई गलती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed