फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp mla Jagan Prasad Garg die before lok sabha elections 2019

भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Wed, 10 Apr 2019 06:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Apr 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
bjp mla Jagan Prasad Garg die before lok sabha elections 2019
श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक जगन प्रसाद गर्ग का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। विधायक गर्ग उत्तर विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक चुने गए थे। उनकी मृत्यु की पुष्टि भाजपा कार्यकर्ताओं ने की। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन से समूची भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। जगन प्रसाद गर्ग अपने बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहे थे। साल 2014 में अरुण जेटली पर उन्होंने विवादित बयान भी दिया था। नोटबंदी और जीएसटी पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी थी। 
विज्ञापन


जगन प्रसाद गर्ग ने आगरा कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की थी। साल 1998 में उन्होंने विधानसभा का उपचुनाव जीता था। इसके बाद वे उत्तर विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे। उत्तर विधानसभा सीट पर वे खासे चर्चित विधायक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग का स्वास्थ्य पिछले दो दिनों से खराब था। भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे जा रहे थे लेकिन, वहां कार्यकर्ताओं से कहते थे ज्यादा बोल नहीं सकूंगा, स्वास्थ्य खराब है। बुधवार दोपहर बाद जब उनकी तबियत अचानक बिगड़ी तो परिजन उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 

bjp mla Jagan Prasad Garg die before lok sabha elections 2019
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग - फोटो : अमर उजाला
आगरा उत्तर विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक जगन प्रसाद गर्ग की आकस्मिक मृत्यु पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संवेदनाएं व्यक्त की है। बुधवार को आगरा में जरार और जलेसर क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं थी। मुख्यमंत्री को भाजपा विधायक के निधन की सूचना मिली तो वे आगरा लौटे और जगन प्रसाद गर्ग के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आगरा उत्तर विधानसभा सीट से जगन प्रसाद गर्ग लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए थे। साल 2017 के चुनाव में उन्होंने करीब 85 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। 

जगन प्रसाद गर्ग ने अपनी राजनीति जन सेवा के लिए समर्पित की थी। उन्होंने अपना डेयरी और होटल का कारोबार पुत्रों को सौंप दिया था। जगन प्रसाद की मौत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed