फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLA got angry in Panchayat Raj conference lashed out at Panchayat Raj officials

UP: पंचायत राज सम्मेलन में नाराज हुए भाजपा विधायक, पंचायत राज अधिकारियों पर जमकर बरसे; देखें वीडियो

Tue, 19 Nov 2024 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 12:52 PM IST
सार

पंचायत राज सम्मेलन में भाजपा विधायकों का गुस्सा देख अधिकारियों के पसीने छूट गए। विवाद कुर्सियों पर बैठने को लेकर शुरू हुआ था। 

विज्ञापन
BJP MLA got angry in Panchayat Raj conference lashed out at Panchayat Raj officials
विधायक छोटेलाल वर्मा और चौधरी बाबूलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताज कन्वेंशन सेंटर में आयोजित आठ राज्यों के पंचायत सम्मेलन में मंच पर कुर्सी नहीं मिलने से नाराज भाजपा के दो विधायक भड़क गए। सम्मेलन में खड़े होकर हंगामा किया। पंचायतीराज अधिकारियों को तमाम अपशब्द कहे। मंच पर पैसे वालों को स्थान देने और उन्हें बुलाकर अपमानित करने के आरोप लगाते हुए सम्मेलन के बहिष्कार का एलान कर दिया।
विज्ञापन





 
Trending Videos

ग्राम पंचायतों में धरातल पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए भारत सरकार व राज्य सरकार के सहयोग से मंगलवार को आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय पशुपालन व पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर सहित तमाम आला अधिकारी मंच पर बैठे हुए थे। उनके सामने सभागार में बिहार, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश सहित आठ राज्यों के करीब 200 प्रतिनिधि बैठे थे। बात तब बिगड़ी जब मंच संचालक ने प्रथम पंक्ति में सोफे पर बैठीं बाह से भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह को मंच पर आमंत्रित किया गया। उनके बराबर से ही फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल, फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा, उत्तर क्षेत्र से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व अन्य गणमान्य लोग बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही संचालक ने मंच पर विधायक पक्षालिका सिंह को आमंत्रित किया। विधायक चौधरी बाबूलाल और छोटे लाल उठ खड़े हुए। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि वह पांच बार के विधायक हैं। उन्हें नीचे और एक बार के विधायक को मंच पर बैठाया जा रहा है। विरोध होने के बाद पक्षालिका सिंह मंच पर नहीं गईं। सोफे पर ही बैठी रहीं। इधर दोनों चौधरी बाबूलाल और छोटे लाल ने सम्मेलन को आयोजित करने वाले पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को खूब खरीखोटी सुनाई। विधायकों के मुंह से अपशब्द भी निकल गए। भाजपा विधायक छोटे लाल ने तो यहां तक कह दिया कि सरकार हमारी वजह से चल रही है। उन्होंने सम्मेलन में बुलाकर अपमानित करने के आरोप लगाए। दोनों विधायकों ने एक बार तो सम्मेलन के बहिष्कार तक का एलान कर दिया। सम्मेलन में मौजूद सभी लोग विधायकों का यह रूप देखकर हतप्रभ रह गए।
 
विज्ञापन

इस संबंध में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सम्मेलन में 32 विधायकों को आमंत्रित किया गया था। सभी को मंच पर जगह देना संभव नहीं था। मंच छोटा था। इसलिए उनके लिए आगे सोफे डलवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed