फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLA from Amampur dies of heart attack

दुखद- अमांपुर के भाजपा विधायक की हृदयाघात से मौत

Mon, 31 May 2021 09:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA from Amampur dies of heart attack
कासगंज। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की हाजीपुर गांव में अपने घर पर हृदयाघात से मौत हो गई। विधायक सुबह करीब 7 बजे क्षेत्र में जाने के लिए नहाकर तैयार होने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ बेचैनी हुई और वे कुर्सी पर बैठ गए। तभी उन्हें तेज हृदयाघात हुआ। परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाए और उन्हें आनन-फानन में एटा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विधायक के निधन से भाजपा नेताओं में शोक की लहर है।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह(53) गांव में ही वे रहते थे। विधायक अपने पुत्र और भाई को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए वे रोजाना क्षेत्र के लोगों से संपर्क करने के लिए सुबह ही निकलते थे। सोमवार को भी वह रोजमर्रा की तरह सुबह करीब 7 बजे नहाकर तैयार हो गए और कुर्सी पर बैठे थे। तभी उन्हें घबराहट और बेचैनी के साथ तीव्र हृदयाघात हुआ। विधायक भी कुछ नहीं समझ पाए। परिवार के लोगों ने जब उन्हें बेहोशी की अवस्था में देखा तो खलबली मच गई।
विज्ञापन

तुरंत ही उन्हें एटा के जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना था कि विधायक की मौत या तो घर पर ही हो गई या फिर रास्ते में। विधायक के निधन से जहां चित्कार मच गया। वहीं हाजीपुर व आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में उनके आवास पर एकत्रित हो गए। विधायक ने अपने पीछे पत्नी मीना, दो पुत्र और पांच पुत्रियों को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed