{"_id":"6aa2169c297cce83080ed342","slug":"bjp-mla-complains-against-6-cops-in-fatehpur-sikri-alleges-misconduct-and-corruption-agra-up-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर सीकरी के भ्रष्ट पुलिसकर्मी!: भाजपा विधायक ने पुलिस आयुक्त को दी लिस्ट, 6 नामों में चार दरोगा भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर सीकरी के भ्रष्ट पुलिसकर्मी!: भाजपा विधायक ने पुलिस आयुक्त को दी लिस्ट, 6 नामों में चार दरोगा भी शामिल
Thu, 10 Sep 2026 08:01 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:01 AM IST
सार
फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने क्षेत्र के छह पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। विधायक ने पुलिसकर्मियों पर मनमाने रवैये, जनता को परेशान करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं; पुलिस आयुक्त ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चाैधरी बाबूलाल ने विधानसभा क्षेत्र में चार थाने और चौकी पर तैनात 6 पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की पत्र के माध्यम से पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। इसमें पुलिसकर्मियों पर मनमाने रवैये और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। जनता की शिकायतों पर पत्र लिखने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। जनता को अनावश्यक परेशान कर रहे हैं। इससे शासन प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है।
पत्र में थाना किरावली के एसएसआई मनोज दीक्षित, हेड मोहर्रिर संदीप कुमार और चौकी प्रभारी रुनकता आशीष त्यागी, एसआई तरुण चौधरी, मिढ़ाकुर चौकी के दरोगा अमित कुमार, अछनेरा थाने के कारखास मुकेश यादव के नाम लिखे हैं।
उनके खिलाफ साक्ष्य भी दिए हैं। पुलिस आयुक्त ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।